सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

2 अक्टूबर को कांग्रेस करेगी प्रत्याशियों को लेकर मंथन, राठौर बोले बीजेपी की सरकार कर रही आदर्श आचार सहिंता का उल्लंघन

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बताया है कि 2 अक्टूबर को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी जिसमें मंडी संसदीय उप चुनाव सहित अर्की,जुब्बल कोटखाई व फतेहपुर विधानसभा उप चुनावों के लिये पार्टी प्रत्यशियों बारे विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त भी मौजूद रहेंगे।

राठौर ने कहा कि इस बैठक में चर्चा के बाद सम्भावित प्रत्याशियों के नाम केंद्रीय आलाकमान को अंतिम निर्णय के लिए भेज दिए जाएंगे।
वन्ही कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने चुनाव आयोग से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने को कहा है। इस संदर्भ में उन्होंने एक पत्र चुनाव आयोग को लिखा भी है।

राठौर ने इन उप चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का अंदेशा जताते हुए कहा कि सरकार इन चुनावों में जीत के लिए लोगों को प्रलोभन देने व चुनावों को प्रभावित करने के लिए लोगों में कोई भय या किसी भी प्रकार का सरकारी दबाव बना सकती है,इसलिए इस पर कड़ी नज़र रखी जानी चाहिए।

राठौर ने कहा कि सरकारी अधिकारियों पर भी दबाव बनाने की कोशिश की जा सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को सुनिश्चित करना होगा कि लोगों में चुनाव को लेकर किसी भी प्रकार का भय, या अधिकारियों पर कोई दबाव सरकार का न हो।
राठौर ने कहा कि उन्हें चुनाव वाले क्षेत्रों से शिकायतें मिल रही है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। सत्ता पक्ष लोगों को प्रलोभन देने में जुट गए है।
राठौर ने चुनाव आयोग से प्रदेश में लगे सरकारी होर्डिंग व मंत्रियों के दौरे सरकारी तौर पर तुरंत बंद करवाने को कहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मोदी सरकार के संरक्षण देश में बढ़ रहा नशे का कारोबार, रोजगार है नहीं युवाओं को लगा रही नशे की लत, अडानी पोर्ट पर मिली करोड़ों की हेरोइन की हो न्यायिक जांच-लाम्बा

Wed Sep 29 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला गुजरात के अडानी पोर्ट पर मिली हजारों करोड़ की हीरोइन की जांच की जानी चाहिए यह बात कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने शिमला में कही। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि राजधानी दिल्ली में हिमाचल […]

You May Like

Breaking News