IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

वाह- हिमाचल सरकार हर निराश्रित बालिका को घर बनाने के लिए देगी 4 बिस्वा भूमि और पर्याप्त धनराशि

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल में सुख की सरकार मानवीय सरोकारों को विशेष अधिमान देते हुए सेवा और सुशासन के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने के दो माह के भीतर ही ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनेक पहल कर बेसहारा व ज़रूरतमंद लोगों को सहारा प्रदान किया है।

नववर्ष की पावन वेला पर मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष की स्थापना से ही यह स्पष्ट हो गया था कि जन कल्याण की दिशा में वह मज़बूत इरादों के साथ आगे बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री की पहल से सुख-आश्रय सहायता कोष के माध्यम से अब अनेक लोगों की जिंदगी संवरने लगी है।
बुधवार को शिमला स्थित प्रदेश सचिवालय में एक 27 वर्षीय निराश्रित बालिका ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें अवगत करवाया कि उसके पास रहने के लिए कोई आवास नहीं है, न ही वह अनाथ आश्रम में रह सकती हैं क्योंकि अनाथ आश्रम में रहने के लिए आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मानवीय संवेदनाओं को अधिमान देते हुए अनाथ आश्रम में रहने की आयु 26 वर्ष से बढ़ाकर 27 वर्ष करने का निर्णय लिया। अब यह बालिका एक वर्ष तक अनाथालय में रह सकती है।

उन्होंने कहा कि इस बालिका को घर बनाने के लिए भूमि और पर्याप्त धनराशि भी प्रदान की जाएगी। एक वर्ष के भीतर उसका अपना आशियाना होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक निराश्रित बालिका को घर बनाने के लिए 4 बिस्वा भूमि और पर्याप्त धनराशि भी प्रदान करेगी।

यह मुख्यमंत्री के दृढ़ इरादों और संवेदनशील सोच से ही संभव हो पाया। दूरदर्शी सोच से स्थापित मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष निश्चित रूप से व्यवस्था परिवर्तन की सरकार की सोच को संबल प्रदान करेगा।  

Share from A4appleNews:

Next Post

बड़ी ख़बर- कोरोना काल के दौरान लोगों पर दर्ज मामले वापिस लेगी हिमाचल सरकार

Thu Feb 2 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल में सुख की सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग का सहारा बनी है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू लोगों की हर समस्या का निदान कर उसका समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अभी भी कोरोना महामारी का दंश […]

You May Like

Breaking News