IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

13 वीं ज़िला स्तरीय ITI खेलकूद प्रतियोगिता में बोले रहित ठाकुर, “छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ खेलकूद जरूरी” 

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, जुब्बल शिमला

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज औद्योगिक प्रशिक्षण संसथान जुब्बल में 13वीं ज़िला स्तरीय आईटीआई (महिला) खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। 

शिक्षा मंत्री ने समारोह में उपस्थित प्रतिभागियों, स्थानीय लोगों एवं अन्य संस्थानों से आये शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का महत्वपूर्ण स्थान है जिससे न केवल छात्र एवं छात्राओं में शारीरिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है बल्कि प्रदेश की विविध संस्कृतियों से भी परिचय का अवसर मिलता है। 

महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है और इस प्रकार की प्रतियोगितायें छात्राओं को अधिक सशक्त बनाती है।

रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार गुणवत्ता युक्त शिक्षा के विषय में गंभीरता से कार्य कर रही है और विशेषकर कौशल आधारित शिक्षा पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है इसी दृष्टि से औद्योगिक प्रशिक्षण संसथान जुब्बल में सोलर टेक्निशियन का नया ट्रेड शुरू किया गया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इंजीनियरिंग महाविद्यालय प्रगतिनगर के सर्वांगीण विकास हेतू 48 करोड़ रुपए स्वीकृत किये गए हैं।  औद्योगिक प्रशिक्षण संसथान में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मोटर व्हीकल का कोर्स शुरू किया गया है।

इंजीनियरिंग कॉलेज में बी टेक सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स शुरू किया गया है। वहीँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रीशियन के कोर्स को फिर से शुरू किया गया है।

 उन्होंने कहा कि नावर क्षेत्र में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान टिक्कर के भवन का निर्माण कार्य 5 करोड़ 86 लाख रूपये की लागत से पूर्ण किया गया है। और इस बार इस संस्थान ने कोपा का नया कोर्स भी शुरू किया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार परक और गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार गंभीर है। वहीँ खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार ने ज़रूरी कदम उठाए है।

जुब्बल स्थित खेल छात्रावास में जहाँ इससे पूर्व केवल वॉलीबाल का प्रशिक्षण दिया जाता था वहीँ अब कबड्डी और बैडमिंटन का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को घर द्वारा पर ही उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त होगा। 

शिक्षा मंत्री ने प्रतियोगिता में जीती हुई टीमों को पुरस्कार वितरित किये। उन्होंने सांस्कृतिक नृत्य दल शिमला और एकल गायन दल कुमारसैन की प्रत्येक छात्रा को 2 हज़ार रूपये देने की भी घोषणा की। 

30 जून तक पूर्ण करे शहरी आजीविका भवन का कार्य

कैबिनेट मंत्री ने औद्योगिक प्रशिक्षण संसथान जुब्बल परिसर में 10 करोड़ 44 लाख की लागत से निर्माणाधीन शहरी आजीविका भवन का भी निरिक्षण किया।

आधुनिक तकनीक से बनने वाले भवन का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने निर्माण से सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को 30 जून 2025 तक  कार्य को पूरा करने के निर्देश दिये। 

शिक्षा मंत्री ने जल शक्ति मंडल जुब्बल की ऐप का किया शुभारम्भ 

शिक्षा मंत्री ने जल शक्ति विभाग मण्डल जुब्बल द्वारा तैयार की गयी ऐप का शुभारम्भ किया।  ऐप के माध्यम से विभाग द्वारा संचालित पम्पो को नियंत्रित और संचालित किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से जहाँ कार्य में दक्षता आएगी वहीँ विभाग पैसे की भी बचत होंगी ।

  इसके अतिरिक्त इस ऐप के माध्यम से किसान एवं बागवान अपने खेतों में की जाने वाली सिंचाई की जानकारी भी हासिल कर सकेंगे।

अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अजीत नेगी ने बताया कि यह अपने आप में एक महत्वपूर्ण कार्य है जिसके माध्यम से ना केवल जल आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने में सहयोग मिलेगा बल्कि विभाग को पैसे की बचत भी होगी। 

इस अवसर पर जुब्बल कोटखाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कालटा, प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संसथान जुब्बल जय किशन चौहान, ज़िले भर से आये दलों के प्रभारी, नायब तहसीलदार सरस्वतीनगर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

Share from A4appleNews:

Next Post

HPTDC मुख्यालय स्थान्तरित करना दीर्घकालीन सोच का ऐतिहासिक निर्णय - त्रिलोक सूर्यवंशी

Sat May 3 , 2025
एप्पल न्यूज़, बैजनाथ कांगडा जिला कांग्रेस कमेटी जिला कांगड़ा के निवर्तमान उपाध्यक्ष एवं राज्य मीडिया प्रभारी हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम का कार्यालय धर्मशाला को स्थान्तरित करना सुक्खू सरकार का दीर्घकालीन सोच का ऐतिहासिक निर्णय है। इस ऐतिहासिक निर्णय का श्रेय […]

You May Like

Breaking News