IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

शोघी में बस चेकिंग के दौरान 11 ग्राम चिट्टे के साथ कुमारसैन का व्यक्ति गिरफ्तार


शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा
एप्पल न्यूज़, शिमला

जिला शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने शोघी में बस की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, स्पेशल सेल की टीम ने पुलिस पोस्ट शोघी के नजदीक एक बस की तलाशी ली। इस दौरान बस की सीट पर बैठे विजय ठाकुर (42) पुत्र शामेन्द्र सिंह, निवासी कुमारसैन, जिला शिमला के कब्जे से लगभग 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।

इस संबंध में पुलिस थाना में अभियोग संख्या 242/2026 दिनांक 05 नवंबर 2026 के तहत धारा 21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मामले में आगामी अन्वेषण जारी है तथा नशे की आपूर्ति से जुड़े संभावित संपर्कों की जांच की जा रही है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News