file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

कांगड़ा में गाड़ी से 22.63 ग्राम चिट्टा बरामद, युवती समेत 3 गिरफ्तार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

दो युवक और एक युवती पुलिस की गिरफ्त में, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
एप्पल न्यूज़, कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA कांगड़ा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पलवाना फोरलेन रोड पर एक गाड़ी से 22.63 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों और एक युवती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को CIA कांगड़ा की टीम ने पलवाना फोरलेन रोड पर गाड़ी नंबर HP68A-5783 की तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी से 22.63 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तनिश (20) निवासी योल कैंट, धर्मशाला, विक्रम (28) निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश, वर्तमान निवासी मनाली और शिवानी (25) निवासी योल कैंट, धर्मशाला के रूप में की है।
इस मामले में पुलिस थाना कांगड़ा में FIR नंबर 221/2026 दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी हुई है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी चिट्टे की खेप कहां से लेकर आए थे और क्या इस नशा तस्करी के पीछे कोई संगठित नेटवर्क भी सक्रिय है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News