file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

देश की एकता व अखंडता में इंदिरा गांधी का सर्वाेच्च बलिदान स्मरणीय, CM सुक्खू ने दिल्ली में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्मृति संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश की एकता व अखंडता के लिए दिए गए सर्वाेच्च बलिदान को सदैव याद रखा जायेगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में अनेक ऐसे अभूतपूर्व निर्णय लिए जिन्होंने भारत के विकास को नवीन दिशा प्रदान की।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी को उनके विराट व्यक्तित्व और जन-जन के हित में लिए गए निर्णयों के लिए सदैव स्मरण रखा जायेगा।


सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल को देश के मानचित्र पर एक राज्य के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ही स्थापित किया। उनके इस निर्णय से हिमाचल के विकास को उचित दिशा प्राप्त हुई।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान करने और प्रदेशवासियों की चिर लंबित मांग को पूर्ण करने के लिए हिमाचलवासी सदैव उन्हे याद रखेंगे।
उन्होंने इस अवसर पर इंदिरा गांधी स्मृति संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व राजीव गांधी एवं उनके परिजनों से संबंधित प्रदर्शित वस्तुओं, छायाचित्रों इत्यादि में गहरी रुचि दिखाई और इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, विधायक अनिरुद्ध सिंह, कुलदीप सिंह पठानिया, रघुवीर सिंह बाली तथा चैतन्य शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और भारतीय युवा कांग्रेस के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

ऑपरेशन "लोटस" नहीं होने वाला, CM सुक्खू बोले- चुनावों में लाभ के लिए बिना बजट ही खोल दिए थे संस्थान, हम चाहते हैं भाजपा कोर्ट जाए, सब साफ हो जाएगा

Sun Dec 25 , 2022
एप्पल नेवस, शिमला राज्य की पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश में मतदाताओं को लुभाने के एकमात्र उद्देश्य के साथ बिना किसी बजटीय प्रावधान और आवश्यक कर्मचारियों की भर्ती के बिना अपने कार्यकाल के अंत में 590 से अधिक संस्थान खोले थे। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई […]

You May Like

Breaking News