कांग्रेस ने शिमला में फूंके खालिस्तानी झंडे, धर्मशाला विधान सभा में झंडे लगाने के मामले में की NIA से जांच की मांग- विक्रमादित्य

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

सरकार दिखाए मामले में गंभीरता, ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने का हो रहा प्रयास-विक्रमादित्य सिंह
एप्पल न्यूज़, शिमला
धर्मशाला विधान सभा गेट में खालिस्तानी झंडे और नारे लिखने के मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर हमला तेज कर दिया है। कांग्रेस ने खालिस्तान के विरोध में शिमला में धरना प्रदर्शन किया और खालिस्तान का झंडा भी जलाया।

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मामले की जांच एनआईए से करवाने की मांग की है और खालिस्तान को गम्भीरता से लेने की बात कही है।


विक्रमादिय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के मन्दिर विधान सभा में खालिस्तान के झंडे और नारे लिखा होना सरकार की सुरक्षा एजेंसियां पर सवाल खड़े करता है। अगर सरकार की सुरक्षा एजेंसियां विधान सभा की सुरक्षा नहीं कर सकती है तो आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का क्या होगा।

इससे पहले भी खालिस्तानी धमकियां मिल चुकी है लेकिन प्रदेश सरकार ने गम्भीरता नहीं दिखाई। यह प्रदेश और देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ विषय है जिसमें सरकार को कड़ी कारवाई करनी चाहिए।


विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनाव के वक्त इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं जिससे भाजपा की मंशा पर भी शक होता है।

प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा लीक होने, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा इस तरह के हथकंडे भी अपनाती है इसलिए घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

खालिस्तानी झंडे- वीरेंद्र कंवर के निशाने पर पंजाब की 'आप' सरकार, बोले- दोषियों पर कार्रवाई करे सरकार

Sun May 8 , 2022
एप्पल न्यूज़, ऊना हिमाचल के धर्मशाला में हुई घटना की ग्रामीण विकास पंचायतीराज, कृषि, पशुपालन व मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कड़ी निंदा की है।उन्होंने कहा है कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से ही ऐसी घटनाएं हिमाचल में हो रही हैं। […]

You May Like

Breaking News