file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

ठियोग में 632 ग्राम चरस बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार वाहन भी कब्जे में लिया

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

फागू–चेओग लिंक रोड पर तलई के पास स्पेशल सेल की कार्रवाई,
एप्पल न्यूज़, शिम

जिला शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने ठियोग क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 632 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, स्पेशल सेल शिमला की टीम ने फागू–चेओग लिंक रोड पर तलई के समीप एक वाहन को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान वाहन की अगली सीट के नीचे छिपाकर रखे गए सफेद कैरी बैग से लगभग 632 ग्राम चरस बरामद हुई।


मामले में पुलिस ने वाहन में सवार राहुल पुत्र हीरा सिंह, अरविंद पुत्र योगेश और विकेश पुत्र इंदर सिंह, तीनों निवासी तहसील ठियोग, जिला शिमला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद चरस और वाहन को नियमानुसार कब्जे में ले लिया है।
इस संबंध में पुलिस थाना ठियोग में FIR संख्या 178/2026, दिनांक 20 नवंबर 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News