सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

कांग्रेसी नेता वीरभद्र सिंह से कुछ सीखें, आपदा की घड़ी में तुच्छ राजनीति न करें- बिंदल

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व कुछ अन्य नेताओं के ब्यानात पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस आपदा की घड़ी में भी इन नेताओं को तुच्छ राजनीति ही दिखाई दे रही है। इन्हें यह मालूम नहीं हो रहा है कि देश रहेगा तो कांग्रेस, बीजीपी, हम और आप रहेंगे। यदि देश नहीं रहेगा तो कुलदीप राठौर, मुकेश अग्निहोत्री, राजेन्द्र राणा व डा. बिन्दल ये कोई नहीं रहेंगे।

\"\"


 देश का इतिहास स्मरण कराते हुए डा. बिन्दल ने कहा कि भारत पाक युद्ध के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आहवान पर देश के लोगों ने भोजन छोड़ दिया था। माताओं-बहनों ने अपने गहने प्रधान मंत्री राहत कोष में दान दिए थे। 1971 के युद्ध में इंदिरा तत्कालिक प्रधानमंत्री को देश के महान नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने रण चंडी का अवतार कह कर देश का आवान किया था कि, हमनें इंदिरा गांधी को फोलो करना है।  उन दोनों समय में देश बार्डर पर लड़ रहा था, पूरा देश चटटान की तरह उन नेताओं के साथ खड़ा था, जो देश का नेतृत्व कर रहे थे।
आज देश के 130 करोड़ भाई बहनों के जीवन के अस्तित्व का प्रश्न खड़ा है। भारत पाक युद्ध में सेना लड़ रही थी, देश पीछे था आज देश के घर-घर  में युद्ध हो रहा है। देश का प्रत्येक व्यक्ति कोरोना वायरस से लड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं और जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश का। दुनिया भर के देशों में मोदी जी के कार्यों को सराहा जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत की कोरोना से लड़ने की तैयारी को सराहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के चंद नेता उन पर छींटाकशी करके अपनी नामसझी व संकीर्णता के अलावा कुछ नहीं दर्शा रहे हैं ।
देश जहां बड़े संकट से जूझ रहा है वहीं केन्द्र व प्रदेश की सरकार गरीबों के कल्याण के लिए सारा खजाना खोले हुए खड़ी है, अरबों रुपये के पैकेज देकर उनके जीवन की रक्षा में लगी है। सभी प्रयासों में सभी सामाजिक राजनैतिक लोगों को हाथ बंटाना होगा। यह देश की प्रदेश की आवश्यकता हैं, हमें कोरोना से लड़ने के बाद आर्थिक मोर्चे पर व गरीबों के सेवा के मोर्चें पर बड़ी लड़ाई लड़नी होगी।
  उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली के एक इलाके में  3000 लोगों ने इकटठा होकर दुनियां के अनेक देशों व भारत के 18 प्रातों के लोगों के निजामुदीन औलिया में कोरोना की चिंता किए बिना करोड़ों लोगों के जीवन को खतरे में डाला है, ऐसी घटनाएं देश को बर्बाद करके रख दंेगी। इन घटनाओं की निंदा होनी चाहिए। चाहिए तो यह था कि धर्म-जाति संप्रदाय की राजनीति से उपर उठ कर कांग्रेस पार्टी के ये चंद नेता निजामुददीन की इस घटना की निंदा करते, ये चल पड़े देश के नेता की निंदा करने, जो आज तक के देश के इतिहास के विपरीत है।
डा. बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस के इन नेताओं को अपने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से कुछ सीख लेनी चाहिए जिन्होंने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना भी की व राहत कोष में दान भी दिया।
डा. बिन्दल ने आहवान किया कि आओ सब मिलकर देश, प्रदेश हित में इस बीमारी से महामारी से लड़ें।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी सिस्टम को किया जाए सुदृढ़: मुख्यमंत्री

Wed Apr 1 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला में राज्य के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना महामारी के कारण देश के साथ-साथ राज्य में उत्पन्न स्थिति के दृष्टिगत लगाए गए कफ्र्यू की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए […]

You May Like

Breaking News