IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक उपमंडल अधिकारी आनी ने हर्बल काढ़ा बांटा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, आनी

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग,आर्युवेद विभाग,सरकार,प्रशाशन,सभी कोरोना योद्धा के रूप में दिन रात काम कर रहे है। हिमाचल आयुर्वेदिक बिभाग ने प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों एवं सभी के लिए हर्बल काढ़ा तैयार किया है।

डॉ राजेन्द्र धीमान ने बताया कि इस काढ़े के पीने से शरीर को रोग से बचाने और शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है आयु के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये काढ़ा वरदान साबित होगा। डॉ राजेन्द्र ने कहा कि गाँव का हर नागरिक इस आयुर्वेदिक काढ़े को आसानी से अपने घर पर भी बना सकते है।

\"\"

शनिवार को आयुर्वेदिक विभाग द्वारा विधायक किशोरीलाल सागर,एस डी एम चेतसिंह की उपस्तिथि में वरिष्ठ नागरिकों और कोरोना 19 से निपटने बाले अधिकारी, स्वास्थ्य,वह मिडिया कर्मीयो और सभी को हर्बल काढ़ा वितरित किया है। डॉ राजेन्द्र ने हर्बल काढ़ा के बारे में विस्तृत जानकारी दी और कहा कि सभी लोग आयुर्वेदिक औषधि का इस्तेमाल कर सकते है।

विधायक किशोरीलाल सागर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आयुर्वेदिक विभाग जिलास्तर व खंड स्तर पर आयुर्वेदिक हर्बल काढ़ा उपलब्ध करवाएगी। विधायक ने कोरोना महामारी में सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन करने का आग्रह किया है विधायक ने सभी नागरिकों को मास्क पहनने,आपसी दूरी,रखने की अपील की है।

वरिष्ठ नागरिकों ने आयुर्वेदिक विभाग का हर्बल काढ़ा बनाने के लिए आभार जताया है और प्रदेश की जयराम ठाकुर की सरकार की पहल का स्वागत किया है वरिष्ठ नागरिक सहित आम जनता हर्बल काढ़ा से अपनी शक्ति बढ़ा सकते है।

Share from A4appleNews:

Next Post

Sat May 16 , 2020

You May Like

Breaking News