“विश्व मलेरिया दिवस” पर GSSS टुटू में “मलेरिया मुक्त” अभियान में सक्रिय योगदान देने की दिलाई शपथ

एप्पल न्यूज़, शिमला

विश्व मलेरिया दिवस 2026 को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुटू में बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मलेरिया की रोकथाम तथा सामुदायिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था।
इस अवसर पर डॉ. अतुल ठाकुर, चिकित्सा अधिकारी (टुटू) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ CMO, डीडीयू अस्पताल से एक विशेष चिकित्सा टीम भी मौजूद रही।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. ठाकुर ने इस वर्ष की थीम पर प्रकाश डाला तथा मलेरिया के लक्षणों, मच्छरों के जीवन चक्र और प्रभावी बचाव उपायों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की, ताकि आसपास का वातावरण रोग-मुक्त रखा जा सके।
विद्यार्थियों को सक्रिय रूप से जोड़ने और उनके ज्ञान का आकलन करने के लिए एक डिक्लेमेशन (भाषण) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और मलेरिया उन्मूलन के वैश्विक प्रयासों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। चिकित्सा टीम और विद्यालय के शिक्षकों ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके जागरूकता फैलाने के प्रयासों की प्रशंसा की।


कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों और स्टाफ द्वारा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा “मलेरिया मुक्त” अभियान में सक्रिय योगदान देने की शपथ के साथ किया गया।
अन्त में, विद्यालय के प्रधानाचार्या डॉक्टर रशिमा राणा ने डॉ॰ अतुल और समस्त अतिथियों धन्यवाद किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

अनुबंध लाभ रोकने वाला "कर्मचारी एक्ट" खारिज, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

Sun Apr 26 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए हिमाचल प्रदेश भर्ती एवं सरकारी कर्मचारियों की सेवा की शर्त अधिनियम, 2024 को असंवैधानिक घोषित कर रद्द कर दिया है। न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति रोमेश वर्मा की खंडपीठ ने 445 याचिकाओं […]

You May Like

Breaking News