IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज के कार्यान्वयन को लेकर हिमाचल के हर जिले में मंत्री करेंगे समीक्षा बैठक के निर्देश दिए

5
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सभी जिलों में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए किएगए प्रबन्धों और आर्थिक गतिविधियां बहाल करने के लिए जिला योजनाओं की समीक्षा के मद्देनजर प्रत्येक जिला में समीक्षा बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिएहैं। इन बैठकों की अध्यक्षता प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष, मन्त्रीगण, विधानसभाउपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मुख्य सचेतक करेंगे।

\"\"

मुख्यमंत्रीने इन बैठकों के लिए जो प्रारूप तैयार किया है, उसमें कोविड-19 की रोकथाम के लिए प्रबन्धों की समीक्षा, केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा आरम्भ किए गए प्रमुख कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की समीक्षा, खर्च नहीं की गई धनराशि का उपयोग, मुख्यमंत्री की घोषणाओं की स्थिति और मुख्यमंत्री द्वारा रखी गई विकासात्मक कार्योंकी आधारशिलाओं की प्रगति की समीक्षा शामिल है।

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार 16 जून, 2020 को जिला कांगड़ा में समीक्षा बैठककी अध्यक्षता करेंगे। इसी प्रकार, जल शक्ति मन्त्री महेन्द्र सिंह ठाकुर 17 जून को जिलामण्डी, शिक्षा मन्त्री सुरेश भारद्वाज 23 जून को जिला शिमला, शहरी विकास एवं आवासमन्त्री सरवीन चौधरी 26 जून को जिला हमीरपुर, कृषि मन्त्री डाॅ. राम लालमारकण्डा 28 जून को जिला लाहौल एवं स्पीति, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मन्त्रीवीरेन्द्र कंवर 18 जून को जिला ऊना, उद्योग मन्त्री बिक्रम सिंह 19 जून को जिला चम्बा, वनएवं परिवहन मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर 22 जून को जिला कुल्लू, सामाजिक न्याय एवंअधिकारिता मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल 20 जून को जिला सोलन, विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज 27 जून को जिला किन्नौर, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला 29 जूनको जिला बिलासपुर और मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा 24 जून, 2020 को सिरमौर जिलामें बैठक की अध्यक्षता करेंगे।इनबैठकों के उपरांत प्रेस सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा।.

Share from A4appleNews:

Next Post

विश्व रक्तदान दिवस पर बोले राज्यपाल- रक्तदान का कार्य जीवनदान देने वाला

Sun Jun 14 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाविश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर राज्य रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, जो राज्य रेडक्राॅस सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं, ने किया। राज्य रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डाॅ साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। शिविर […]

You May Like

Breaking News