अनिल ठाकुर ने संभाला डीएसपी घुमारवी का पदभार, नशे को रोकना लक्ष्य

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सुरेन्द्र जम्वाल बिलासपुर

डीएसपी अनिल ठाकुर ने घुमारवीं में सोमवार को कार्यभार संभाला लिया है। ठाकुर जिला हमीरपुर के उपमड़ल भोरंज के गाँव रोहीई के रहने वाले हैं। इस से पहले बतौर एसएचओ के पद पर प्रदेश के विभिन्न पुलिस थानों में तैनाती देने के बाद वह पहली बार डीएसपी का कार्यभार संभाला है।

\"\"

अनिल ठाकर का जन्म 24 जनवरी 1982 को भोरंज उपमड़ल के रोहई गाँव में हुआ है तथा अपनी पढ़ाई सरकारी स्कूलों व कॉलेजों मे पढ़कर इस मुकाम तक पहुंचे है । ठाकुर 2008 बैच के सब इंस्पेक्टर है तथा अपनी पहली सेवाएं 15/12/2008 को देना शुरू की है।

अनिल ठाकुर 2008 से लेकर 2014 तक वह थाना प्रभारी ओट में कार्यरत थे ।2015 और 2016 में उन्होंने थाना प्रभारी कुल्लू में कार्यरत थे ।2018 से 2019 तक व मनाली में थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत थे ।2019 से जुलाई 2020 तक व पंडोह में बटालियन में कार्यरत रहे है।

पंडोह से पदोन्नति होकर डी एस पी घुमारवीं में सेवाएं देने के लिए कार्यरत हुए है ,सोमवार को उन्होंने पदभार संभाला है । अनिल ठाकुर ने कहा कि नशे के सौदागरों पर कार्रवाई के साथ पुलिस थाना और चौकियों में अधिकारियों व स्टाफ को चुस्त दुरुस्त किया जाएगा। चोरी, अतिक्रमण, यातायात सुरक्षा सहित अन्य अपराधों पर अंकुश लगाया जाएगा। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस और गंभीरता से काम करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

घुमारवीं का बजोहा वार्ड बन रहा नशेड़ियों का अड्डा,देर रात पुजारी और युवकों में हुई झड़प, तोड़ी गाड़ी

Wed Jul 8 , 2020
नशे में धुत युवक हर समय रहते हैं मौजूद ,पुलिस को शिकायत करने पर भी नहीं होती कार्यवाही एप्पल न्यूज़, सुरेन्द्र जम्वाल बिलासपुर घुमारवी शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे नशे का सेवन करने वालों की तादाद में एकाएक ईजाफा हुआ है जिससे नशेड़ियों का अड्डा नगर परिषद का बजोहा […]

You May Like

Breaking News