भावा वैली की काफनू-वांगतू संपर्क मार्ग में सफर करना खतरे से खाली नही

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, संदीप शर्मा किन्नौर

किन्नौर जिले की भावावैली के 14 गांव को जोड़ने वाले काफनू-वांगतू संपर्क मार्ग में सफर करना खतरे से खाली नहीं है। 20 किलोमीटर लम्बे मार्ग में इस कदर गड्‌ढे ही गड्‌ढे है कि इस में करने वाले लोग किसी हादसे का शिकार हो सकते है। विभाग द्वारा हाथ पर हाथ धर कर बैठे रहना लोगों के गले नहीं उतर रहा है। इससे बेहत्तर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के सरकारी दावे हवा-हवाई हो रहे है।
बांगतू से लेकर काफनू तक सड़क की खस्हालत सुधरने की बजाए दिन प्रति दिन खराब होती जा रहीं हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा हादसे को न्यौता दे रहे गड्‌ढों में मिट्‌टी भर कर कभी- कभार रस्म अदायगी की जाती है। भावावैली में अगस्त माह के आखिरी सप्ताह में सेब सीजन शुरू होने वाला है। लेकिन लोक निर्माण विभाग ने मार्ग की दशा सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
इस मार्ग में बांगतू पुल को क्रास करते ही यहां आने वाले लोगों का गड्‌ढों से स्वागत होता है। बांगतू से लेकर शेरपा कलौनी नामक स्थान तक तो सड़क की हालत इस कदर खराब है कि इस में सफर करने वाले लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते है।
उधर, किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने काफनू- बांगतू संर्पक मार्ग की खस्ताहालत पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को सेब सीजन से पहले काफनू- बांगतू संर्पक मार्ग को दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए है। ताकि भावावैली के लोग सेब को आसानी से मंडियों तक पंहुचा सके। उन्होंने कहा कि इस मार्ग की हालत काफी दायनीय है, लोक निर्माण विभाग इसे तुरंत दुरूस्त करें।
बाइट:- जगत सिंह नेगी, विधायक किन्नौर

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल व सीएम ने शहीद रोहिन कुमार की शहादत पर किया शोक व्यक्त

Sun Aug 2 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाराज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हमीरपुर जिला के हिमाचल के सपूत शहीद रोहिन कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। रोहिन कुमार आज पुंछ में पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान गोलीबारी में शहीद हो गए।श्री दत्तात्रेय ने अपने शोक संदेश में कहा कि रोहिन कुमार […]

You May Like

Breaking News