हिमाचल में घटिया वेंटीलेटर खरीद मामले में खरड़ का एक व्यक्ति हिरासत में, कुछ दस्तावेज भी बरामद- कुंडू

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश में घटिया वेंटीलेटर खरीद मामले को लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंचे गुमनाम पत्र की जांच में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कामयाबी हासिल की है और चंडीगढ़ के खरड़ में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और कुछ दस्तावेज भी बरामद की हैं।

\"\"

मामले को लेकर प्रदेश पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। लगभग दो महीने की जांच के बाद पुलिस के हाथ ये कामयाबी लगी है।प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर इसका खुलासा किया।
कोरोना काल मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा वेंटिलेटर खरीद को लेकर एक पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिकायत मिली थी और वेंटिलेटर को घटिया किस्म का बताया गया था।जिसकी स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी जांच की गई लेकिन उसमें कोई अनियमता नहीं पाई गई जिसके बाद सरकार ने पत्र की जांच पुलिस को सौंपी और दो महीने बाद चंडीगढ़ मोहाली की कंपनी में काम करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा है। जिसे कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया था जिसकी रंजिश में व्यक्ति ने यह पत्र हिमाचल सरकार को लिखा था।पुलिस ने व्यक्ति को फिलहाल जमानत पर छोड़ दिया है और आगामी जांच चल रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज

Wed Aug 5 , 2020
एप्पल न्यूज़, कुल्लू हिमाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा, भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हुआ है। गत वर्ष खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री रहते हुए उन्होंने मनाली से 18 मील तक राफ्टिंग एवं कायाकिंग अभियान में हिस्सा लिया था। इसके चलते उनका नाम प्रदेश […]

You May Like

Breaking News