IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

युवा कांग्रेस बिजली के अघोषित कटों के खिलाफ़ देगी धरना

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

जुब्बल- नावर- कोटखाई में पिछले कई हफ्तों से बिजली के अघोषित कटों से जनता में भारी आक्रोश है जिसके चलते युवा कांग्रेस जुब्बल रोहड़ू में बिजली के बृत कार्यालय में धरना देने का फैसला लिया है।

\"\"

यह बात ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल के अध्यक्ष संदीप सेहटा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही। सेब सीज़न जोरों पर हैं वहीं पिछले 3 दिनों से अघोषित कटों से जुब्बल क्षेत्र में बागवान, आमजनमानस एंव छात्रों की ऑनलाइन शिक्षा में भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। जुब्बल नावर कोटखाई में सरकार एंव प्रशासन की लचर व्यवस्था के प्रति भारी रोष है और सरकार कुंभकरण की नींद में सोई हुई है।

युवा कांग्रेस जुब्बल बिजली की अव्यवस्था को देखते हुए 7 सिंतबर सोमवार को विद्युत बृत कार्यालय रोहड़ू के सामने धरना देने जा रही है ततपश्चात उपमंडल अधिकारी नागरिक रोहड़ू के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा की अध्यक्षता में बिजली की आपूर्ति बाधित होने से हो रही परेशानियों बारे ज्ञापन सौंपा जायेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 397 पॉजिटिव 1 की मौत

Sun Sep 6 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश ने कोरोना ने आज तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। पिछले 24 घंटों में कुल 397 पॉजिटिव आये जबकि एक की मौत हो गई है। कोरोना पॉजिटिव की संख्या प्रदेश में 7415 पहुंच गई है। वहीं मृतकों के आंकड़ा भी 53 पहुंच गया है। […]

You May Like

Breaking News