IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक कर रही है सरकार- विनोद

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मंडी

प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत कृषि विभाग द्वारा आज नाचन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचातय मगर पाधरू में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।

\"\"

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नाचन के विधायक विनोद कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक कर रही है। ताकि प्रदेश को जैविक खेती की ओर लाया जा सके।

उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वह रासायनिक खाद के स्थान पर जैविक खाद का शतप्रतिशत उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जिला में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत जिला में करीब 15000 किसान प्राकृतिक खेती को अपना रहे हैं और मार्च 2021 तक 20000 किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने शिविर में आए करीब 100 किसानों को मटर और मसर के बीच वितरित किए।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर आत्मा ब्रह्म दास जसवाल ने इस अवसर पर किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं किसानों के लिए चलाई हैं। उन्होंने किसानों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। विषयवाद विशेषज्ञ हितेन्द्र ठाकुर ने भी किसानों को जैविक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर नाचन के भाजपा मंडलाध्यक्ष सोहन सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष तेजेंद्र गोस्वामी, शक्ति केंद्र अध्यक्ष बग्गी सुभाष चंद, सोशल मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार, बूथ पालक कुरूम देव, एडीओ बल्ह विवेक चंदेल सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।  

Share from A4appleNews:

Next Post

विकास और समृद्धि‍ के एक नए युग का होगा सूत्रपात, SJVN का लक्ष्‍य 2040 तक 25,000 मेगावाट कंपनी बनना

Wed Nov 11 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला एसजेवीएन का लक्ष्‍य 2023 तक 5000 मेगावाट कंपनी, 2030 तक 12,000 मेगावाट कंपनी तथा 2040 तक 25,000 मेगावाट कंपनी बनने का है। एसजेवीएन की उन्‍नति गाथा का सभी हितधारकों को भी फायदा होगा और परियोजना क्षेत्रों के ईर्द-गिर्द विकास और समृद्धि‍ के एक नए युग का सूत्रपात […]

You May Like

Breaking News