सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

कुल्लू में जिला परिषद के 62 व पंचायत समिति के 420 उम्मीदवार चुनाव मैदान में-डाॅ. ऋचा वर्मा

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिला में जिला परिषद के 62 व पंचायत समितियों के लिए कुल 420 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच का आज आखिरी दिन था।
चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों में जिला परिषद के लिए विकास खण्ड आनी से 14, निरमंड से 10, कुल्लू से 15, बंजार से 13 व नग्गर से 10 अभ्यर्थी शामिल हैं। छंटनी के दौरान किसी भी उम्मीदवार का नामांकन रद्द नहीं हुआ है।
इसी प्रकार, खण्ड विकास समितियों के लिए कुल्लू विकास खण्ड से 119, नग्गर से 80, बंजार से 76, आनी से 75 व निरमण्ड से 70 उम्मीदवार चुनाव की लड़ाई में हैं। केवल कुल्लू विकास खण्ड में दो नामांकन रद्द किए गए हैं।  

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजपा अध्यक्ष की अगुवाई में नेताओं ने दी जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई

Wed Jan 6 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप भाजपा पदाधिकारियों सहित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उनके निवास में जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ आईजीएमसी एवं दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने […]

You May Like

Breaking News