GP खमाडी में SDM ने सुशासन सप्ताह में किया “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम आयोजित, 10 शिकायतों का निपटारा

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

सुशासन सप्ताह, प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत उपमंडल रामपुर बुशहर में सोमवार को प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत खमाडी में आयोजित किया गया जिसमें उपमंडल रामपुर के सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इनमें मुख्यता राजस्व ग्रामीण विकास तहसील कल्याण अधिकारी विद्युत विभाग के अधिकारी उद्यान विभाग के अधिकारी पशुपालन के अधिकारी जल शक्ति विभाग खाद्य आपूर्ति के उपस्थित रहे।

जिन विभागों के अधिकारी इस कार्यक्रम को उपस्थित नहीं हुए उन्हें निर्देश दिए गए कि वह आगामी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि उनके विभागों से संबंधित शिकायतों का मौके पर निपटारा किया जा सके।

इस कार्यक्रम में लगभग 100-150 लोग उपस्थित रहे जिन्हें सुशासन सप्ताह 50 गांव की ओर का कार्यक्रम की होने वाले गतिविधियों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

मौके पर संबंधित अधिकारियों ने जनता के विभिन्न शिकायती सुनी जिसका मौके पर भी निपटारा किया गया।

मौके पर 10 शिकायतें लिखित रूप में प्राप्त हुई जिनका संबंधित अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही समाधान किया गया उक्त कार्यक्रम में 6 इंतकाल तस्दीक किये दो शपथ पत्र सत्यापित किए गए और 6 प्रमाण पत्र भी बनाए गए।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर बुशहर कॉलेज PTA संघ कार्यकारिणी का गठन, चेतन पाकला बने अध्यक्ष

Tue Dec 20 , 2022
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर शिमला जिला के रामपुर बुशहर राजकीय महाविद्यालय में शिक्षक अभिभावक संघ की कार्यकारिणी के गठन किया गया। जिस में चेतन पाकला को प्रधान चुना गया। इस से पहले संघ की आम सभा का आयोजन किया गया। जिस की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर पी.सी.आर नेगी ने की। […]

You May Like