file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

भाजपा का 400 पार का नारा 200 पर ही सिमट जाएगा, देश में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार- विक्रमादित्य

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, करसोग मंडी
मण्डी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि भाजपा का 400 पार का नारा 200 से कम पर ही सिमट जाएगा। अब तक हुए चुनावों के बाद भाजपा की हवा निकल गई है।

देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की शानदार जीत होने जा रही है।
आज करसोग विधानसभा क्षेत्र के काव, ठाकुरठाना, चुराग व पांगणा में अपनी चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जिन नेताओं पर भाजपा भ्रष्टाचार के आरोप लगाती है।

वहीं दूसरी ओर जब वह नेता भाजपा का दामन थाम लेते है तो उन्हें ईमानदारी का तमका दे दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास ऐसी एक वाशिंग मशीन है जिसमें सब धुल कर ईमानदार हो जाते है।

जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर भाजपा अब विपक्ष की आवाज को नही दबा पाएगी क्योंकि अब सत्ता से उसकी विदाई तय है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मण्डी से अपनी प्रत्याशी की नैया पार नही करवा पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस संसदीय क्षेत्र से उन्होंने एक ऐसी अभिनेत्री को चुनाव मैदान में उतारा है जिसे न तो इतिहास की कोई जानकारी है और न ही देश की।

इसलिए उसे कोई भी स्वीकार नही कर पा रहा है। ऐसी अभिमानी नेत्री जो अपनी सभाओं में अपने ही नेताओं का तिरस्कार करें,उनके खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करें किसी को भी मंजूर नहीं है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आपदा के समय प्रधानमंत्री ने प्रदेश की कोई भी विशेष आर्थिक मदद नही की। उन्होंने कहा कि केंद्र से जो भी पैसा प्रदेश सरकार को इस दौरान मिला वह हर राज्य को हर साल आपदाओं से निपटने के लिये केंद्र से मिलता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा से 12 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ था इसकी एवज में प्रदेश सरकार को कुछ भी केंद्र से नही मिला। आपदा राहत को लेकर प्रधानमंत्री लोगों को गुमराह कर रहें है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सांसद बनने के बाद वह शिमला तत्तापानी करसोग से मण्डी सड़क को राष्ट्रीय राज मार्ग बनाने व करसोग में कोल्ड स्टोर स्थापित करेंगे।

उन्होंने कहा कि हर वर्ग का उत्थान व देव संस्कृति का सरंक्षण उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि विदेशी सेब पर शत प्रतिशत आयात शुल्क बढ़ाने की भी उनकी प्राथमिकता है जिससे प्रदेश के सेब बागवानों के हितों की पूरी रक्षा हो सकें।
विक्रमादित्य से लोगों से उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि उनका विजन इस संसदीय क्षेत्र को सर्वश्रेष्ठ बनाने का है जबकि भाजपा प्रत्याशी के पास न तो कोई इस क्षेत्र के लिये कोई सोच ही है और न ही कोई विजन। इधर उधर की बाते कर लोगों का मनोरंजन कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि कंगना को इस संसदीय क्षेत्र के 17 हल्को का नाम भी पता नही होगा।

वह जो कुछ बोलती है वह एक स्क्रिप्ट होता है जो पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उन्हें लिख कर देते है। उन्होंने कहा कि 4 जून को चुनाव हारने के बाद वह अपनी फिल्मी दुनिया में लौट जाएंगी।
इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ललोटिया ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह केंद्र में जाकर प्रदेश की एक मजबूत आवाज बनेगी।

उन्होंने कहा कि मण्डी संसदीय सीट पर आज पूरे देश की नजरें लगी है। उन्होंने कहा कि एक सर्वे में विक्रमादित्य सिंह की भारी जीत का अनुमान व्यक्त किया गया है इसके लिए उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों को अग्रिम बधाई भी दी।
ललोटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री जहां भी जाते है वह झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास करते है। उन्होंने कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है इसे समय रहते बचाना होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

संपादकीय: मंडी सीट- "कांटे की रोचक टक्कर" लेकिन "आहत" करते "कुत्सित" आरोप

Fri May 24 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने वीरवर को मंडी में नामांकन परचा भर दिया। भारी जमा हुई भीड़ ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में न केवल जोश भर दिया बल्कि भाजपा को भी ऐसा ही प्रदर्शन करने के लिए सिर में दर्द दे दी है। इस सीट पर मुख्य […]

You May Like

Breaking News