पौंग बांध जलाशय में बर्ड फ्लू का ख़तरा टला, वन्यजीव अभयारण्य में आठ दिनों से पक्षियों की मौत का कोई मामला नहीं- वन मंत्री

9
IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कांगड़ा

वन मंत्री राकेश पठानिया ने पौंग बांध जलाशय वन्यजीव अभयारण्य में गत आठ दिनों में किसी भी पक्षी की मौत का मामला सामने नहीं आने पर सन्तोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्यजीव विंग द्वारा 51 दिनों तक लगातार नियंत्रण उपायांे के फलस्वरूप पौंग डैम जलाशय वन्यजीव अभयारण्य में एवियन एन्फ्लुएंजा का प्रभाव अब खत्म हो गया है।
वन मंत्री ने कहा कि अब स्थिति सामान्य हो गई है। वन विभाग के वन्यजीव विंग द्वारा नगरोटा सूरियां में निगरानी के लिए स्थापित नियंत्रण कक्ष को अधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एवियन एन्फ्लुएंजा के दृष्टिगत विभिन्न नियंत्रण एवं रोकथाम कार्यों को भी बन्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बीमारी के पुनरूत्थान को रोकने के लिए भारत सरकार के ‘एवियन एन्फ्लुएंजा के निवारण, नियंत्रण एवं रोकथाम की कार्य योजना’ को प्रवासी पक्षियों के शेष मौसम के दौरान वन्यजीव अभयारण्य में लागू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गत आठ दिन तक पौंग बांध जलाशय वन्यजीव अभयारण्य में किसी पक्षी की मृत्यु का मामला रिपोर्ट नहीं हुआ है। पौंग बांध वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में प्रवासी एवं स्थानीय पक्षियों की मौत के 5006 मामले रिपोर्ट हुए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुनो सरकार- ननखड़ी क्षेत्र में पशु चिकित्सक और अन्य स्टाफ की कमी से दुग्ध उत्पादक मायूस, कृत्रिम गर्भाधान न होने से गौवंश बेसहारा छोड़ने को विवश

Thu Feb 18 , 2021
एप्पल न्यूज़, ननखडीजिला शिमला की ननखड़ी तहसील के पशु पालन विभाग के केंद्र में स्टाफ की कमी के चलते ननखड़ी की आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्राम पंचायत कुंगलबाल्टी की प्रधान निशा देवी ने विभाग में जाकर जानकारी लेने के बाद इस पर चिन्ता जताई। […]

You May Like