IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

रोहड़ू के शीलघाट अग्निकांड, 6 लोगों के 4 ढारे जलकर खाक, लाखों का नुकसान

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रोहड़ू
जिला शिमला के थाना रोहड़ू अंतर्गत शील घाट में अचानक आग लगने से 4 ढारे जलकर खाक हो गए।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आग शाम करीब साढ़े सात बजे लगी। आग लगने से 4 ढारे/ दुकाने जल गई हैं। आग पर काबू पाने के लिए जुब्बल व रोहड़ू से दमकल की गाड़ियां मौका पर पहुंची व आग पर नियंत्रण पा लिया गया।
शीलघाट खड़ा-पत्थर से ज़्यादा निकट होने के कारण खड़ा-पत्थर चौकी प्रभारी रमेश मौका पर पहुंचे और आग से हुए नुक्सान व कारण का पता किया जा रहा है। दुकाने चादर के ढारों में बनी थी व इसमें 06 लोगों की दुकाने जली है। इस आग में लाखों का नुकसान होने की संभावना है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मोदी सरकार है ‘रिफॉर्म व परफ़ॉर्म सरकार’, जनता तक उपलब्धियाँ पहुँचायें कार्यकर्ता : अनुराग ठाकुर

Fri Feb 19 , 2021
एप्पल न्यूज़, धर्मशाला केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए रिफॉर्म्स से देश के आर्थिक महाशक्ति बनने का द्वार खुलने की बात कही व […]

You May Like

Breaking News