IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

CM सुक्खू ने रामपुर में लोगों से किया वादा निभाया, संजौली- रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान लोगों से किया था हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का वायदा

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर/शिमला

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर, 2026 से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। रामपुर से यह हेलीकॉप्टर सेवा रिकांगपिओ तक भी उपलब्ध होगी।  
यह हेलीकॉप्टर सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध होगी। संजौली से प्रस्थान का समय प्रातः 9ः55 बजे होगा और रामपुर  में   पहुंचने का समय 10ः30 बजे निर्धारित किया गया है। यह हेलीकॉप्टर उड़ान रामपुर से रिकांगपिओ के लिए प्रातः 10ः50 बजे चलेगी और रिकांगपिओ 11ः25 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार रिकांगपिओ से 11ः30 बजे रामपुर के लिए चलेगी और दोपहर 12ः05 पर रामपुर पहुंचेगी। रामपुर से संजौली के वापसी उड़ान दोपहर 12ः10 बजे होगी और दोपहर 12ः45 पर संजौली पंहुचेगी।


इस पहल का उद्देश्य हवाई संपर्क को सुदृढ़ करना तथा प्रदेश के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाना है।
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिला के रामपुर क्षेत्र के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद किया था। इस दौरान उन्होंने दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की आवागमन संबंधी कठिनाइयों को समझते हुए बेहतर संपर्क सुविधा की आवश्यकता महसूस की।

स्थानीय लोगों की समस्याओं और परिवहन संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने संजौली और रामपुर के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप पवन हंस लिमिटेड ने क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के तहत शिमलादृरामपुर मार्ग पर हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू करने का अनुरोध किया है।
प्रवक्ता ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से रामपुर क्षेत्र के लोगों को शिमला पहुंचने के लिए परिवहन का एक वैकल्पिक साधन उपलब्ध होगा और यात्रा संबंधी कठिनाइयों में कमी आएगी। यह पहल दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंच को सुगम बनाने और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान 5.0 के तहत शिमला, रामपुर, रिकांगपिओ, कुल्लू, मनाली, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाले हवाई मार्ग हेरिटेज एविएशन और पवन हंस लिमिटेड को आवंटित किए गए हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि हेरिटेज एविएशन द्वारा शिमला-रिकांगपिओ, शिमला-कुल्लू-शिमला तथा चंडीगढ़-मंडी वाया कुल्लू मार्गों पर क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। पवन हंस लिमिटेड द्वारा क्षेत्रीय संपर्क योजना के अंतर्गत शिमला (संजौली) और चंडीगढ़ के बीच सप्ताह में तीन दिन हेलीकॉप्टर सेवा संचालित की जा रही है।
इसके अतिरिक्त, राज्य क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत सप्ताह में एक दिन अतिरिक्त उड़ान भी संचालित की जाती है। इस उड़ान के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (वीजीएफ) के तहत 100 प्रतिशत वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिस पर प्रतिवर्ष लगभग 35.70 लाख रुपये व्यय होते हैं। इन व्यवस्थाओं के माध्यम से शिमला और चंडीगढ़ के बीच सप्ताह के सभी सातों दिन हवाई संपर्क सुनिश्चित किया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश, "दशहरा उत्सव शाहपुर" को राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा- CM

Mon Oct 19 , 2026
CM ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से किया सम्बोधित एप्पल न्यूज़, शाहपुर/शिमला कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में आज मादक पदार्थ चिट्टे के विरूद्ध जन जागरूकता बढ़ाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से एंटी चिट्टा वाकाथॉन का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू […]

You May Like

Breaking News