IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

झूठ बोलने का “वर्ल्ड कप” हो तो “ट्रम्प को पछाड़ विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे मोदी”- जगत नेगी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

बागवानी एवं रजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि कर्मचारियों की  पुरानी पेंशन को लेकर भाजपा लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि एक तरह उनके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश मे ओल्ड पेंशन बंद करने की बात कर रहें है तो दूसरी तरफ प्रदेश के भाजपा नेता इसे जारी रखने की बात कह रहे है।
 नेगी कहा कि प्रधानमंत्री व प्रदेश के भाजपा नेताओं के बयान एक दूसरे के विपरीत है। उन्होंने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  अपने शासनकाल में इसे बहाल नही कर सकें जबकी कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के दौरन दी गई ओपीएस की गारंटी को पहली ही केबीनेट की बैठक में इसे पारित किया।  


प्रदेश सरकार ने इसके लिये एक हजार करोड़ का बजट रखा है और अगर आवश्यक हुआ तो कर्मचारियों के हित मे ओपीएस को लेकर कानून  भी बनाया जाएगा।
जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों का  9 हजार करोड़ केंद्र के पास, एनएसडीएल के पास पड़ा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिये यह बहुत बड़ी राशि है।  
भाजपा  अगर कर्मचारी हितेषी है तो  भाजपा इस राशि को केंद्र से दिलवाने में सहयोग करें। कहा कि भाजपा झूठ बोल कर हमेशा ही लोगों को गुमराह करने का प्रयास करती रही है। उन्होंने कहा की सत्ता में आते ही भाजपा ने राज्यस्थान में  ओपीएस बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में भाजपा सत्ता में आती है तो वह यहां पर भी इसे बंद कर देगी।
जगत सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा इन दिनों प्रदेश में सोते जागते सरकार गिरने के सपने देख रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के पास पूर्ण बहुमत है और सरकार को कोई खतरा नही है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में भाजपा का कोई भी षड्यंत्र सफल होने वाला नही।
नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के सेब बागवानों के हितों के सरंक्षण का वादा किया था जो आज दिन तक पूरा नही हुआ।

विदेश से आनेवाले सेब पर से आयात शुल्क कम कर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था वह भी पूरा नही हुआ।
नेगी ने कहा कि भाजपा मुद्दों पर कोई बात नही करती। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भी ऊलजलूल बयानबाजी कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को महिलाओं के श्राप से कभी नही बच पाएगी क्योंकि उन्होंने महिलाओं को कांग्रेस सरकार द्वारा 1500 रुपए की सम्मान राशि रुकवाने की भरसक कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में चारों लोकसभा व छह विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहरायेगी। भाजपा प्रदेश में चारो खाने चित होगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल बोर्ड "10वीं का रिजल्ट" जारी, 74 % रहा परिणाम, GSSS नादौन की "रिद्धिमा शर्मा" 99.86% के साथ प्रदेश "टॉपर"

Tue May 7 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने10वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम 74 % रहा। हमीरपुर के सरकारी स्कूल नादौन की रिद्धिमा शर्मा 99.86% अंक प्राप्त कर प्रदेश टॉपर रही है। जबकि कांगडा के भवारना स्कूल की कृतिका शर्मा 99.71% अंकों के साथ दूसरे […]

You May Like

Breaking News