file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह  मनाली में, सीएम करेंगे अध्यक्षता

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, कुल्लू

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह कुल्लू जिला के मनाली उपमंडल के  सासे में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह  की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

 उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे । 

 उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह  के मुख्य आकर्षण पुलिस, होमगार्ड, एसएसबी, आइटीबीपी, एनसीसी के कैडिटों  की  भव्य परेड के  अलावा प्रदेश भर के सभी जिलों के सांस्कृतिक दलो द्वारा प्रस्तुत  रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेगा।

  उपायुक्त  ने बैठक में उपस्थित  विभिन्न विभागों के अधिकारियों को  सफल आयोजन के लिए नियत  कार्यों का  सही प्रकार से कार्यन्वयन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिये। 

बैठक  की कार्यवाही का संचालन  सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी ने किया।

  बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्विनी कुमार, एएसपी आशीष शर्मा,एसडीएम मनाली रमन शर्मा, अटल बिहारी बाजपेई पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी, सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी  उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने शिमला में "जल उपकर आयोग" के अध्यक्ष और सदस्यों को दिलाई शपथ

Mon Aug 7 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में जलविद्युत उत्पादन पर राज्य जल उपकर आयोग के अध्यक्ष के रूप में अमिताभ अवस्थी को शपथ दिलाई।उन्होंने आयोग के सदस्यों एचएम धरेवला, अरुण शर्मा और जोगिंद्र सिंह को भी शपथ दिलाई। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, […]

You May Like

Breaking News