आपदा में डॉ राजीव बिंदल ने की भाजपा की “नई टीम” की घोषणा, 37 पदाधिकारियों में 2 “पत्रकार” भी

9 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 7 सचिव, 10 प्रवक्ता, 1 मीडिया प्रभारी, 7 सह मीडिया प्रभारी कार्यरत

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश पदाधिकारियों, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में पूर्व मंत्री विरिंदर कंवर, विधायक पवन काजल, विधायक हंसराज, पूर्व मंत्री डॉ राजीव सैजल, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्षा रश्मिधर सूद, पायल वैद्य, संजीव कटवाल और राजीव भारद्वाज को नियुक्त किया।

प्रदेश महामंत्री के रूप में डॉ राजीव बिंदल ने राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार, त्रिलोक कपूर और बिहारी लाल शर्मा को दायित्व सौंपा गया है ।

प्रदेश सचिव के रूप में विधायक विनोद कुमार, विशाल चौहान, डॉ संजय ठाकुर, नरेंद्र अत्री, सुमित शर्मा, डेजी ठाकुर और मुनीश चौहान को दायित्व प्रदान किया गया है।

प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में कमलजीत सूद कार्य करेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता के रूप में राकेश शर्मा, महेंद्र धर्माणी, उमेश शर्मा, बलदेव तोमर, अजय राणा, बलबीर वर्मा, संदीपनी भारद्वाज, विवेक शर्मा, चेतन बरागटा और विनोद ठाकुर कार्य संभालेंगे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व कर्ण नंदा संभालेंगे।

प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के रूप में प्यार सिंह, संजय शर्मा, अमित सूद, राज्य ठाकुर, विश्व चक्षु, सुदीप महाजन और रमा ठाकुर दायित्व संभालेंगे।

युवा मोर्चा अध्यक्ष पूर्व प्रदेश सचिव तिलक राज और महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप में वंदना योगी को तैनात किया गया।

कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, कार्यालय सह सचिव किरण बावा और सपना कश्यप नियुक्त किए गए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने "सेतु भारतम योजना" के तहत 300 करोड़ प्रदान करने का आश्वासन दिया- विक्रमादित्य सिंह

Thu Jul 20 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला दिल्ली लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर उन्हें हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने से राष्ट्रीय राजमार्गों को हुए नुकसान से अवगत करवाया।उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को प्रदेश में विभिन्न सड़कों […]

You May Like

Breaking News