पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह की 93 वीं जयंती पर की श्रद्धांजलि अर्पित की

राज्यपाल ने वीरभद्र सिंह की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की 93वीं जयंती के अवसर पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह का आधुनिक हिमाचल प्रदेश के निर्माण एवं विकास में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच, दृढ़ नेतृत्व एवं जनकल्याणकारी नीतियों के परिणामस्वरूप आज हिमाचल प्रदेश विकास के विभिन्न क्षेत्रों में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना चुका है।


राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की राजनीति में वीरभद्र सिंह एक अत्यंत सम्मानित और प्रभावशाली व्यक्तित्व रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उनके लंबे एवं सफल कार्यकाल ने राज्य के विकास को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसके कारण उन्हें व्यापक सम्मान प्राप्त हुआ।
कवीन्द्र गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का सार्वजनिक जीवन, नेतृत्व क्षमता तथा जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों एवं मार्गदर्शन को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती के अवसर पर आज शिमला के रिज पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने राज्य के विकास में वीरभद्र सिंह के योगदान को स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह कांग्रेस पार्टी के एक महान नेता थे जिन्होंने छः बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं दी। उन्होंने प्रदेश के सभी क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और आज हम उनके अमूल्य योगदान को स्मरण कर रहे हैं।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार, विधायक हरीश जनारथा एवं चंद्र शेखर, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पार्षदगण, राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव जैनब चंदेल, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, हिमको फेडरेशन के अध्यक्ष विक्रम शर्मा तथा अन्य गणमान्यों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

पठानियां ने वीरभद्र जयन्ती की दी बधाई, कहा युगद्रष्टा थे वीरभद्र सिंह।
 
शिमला:    हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थापित पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर उनके 93वें जन्मोत्सव पर पुष्पांजली भेंट करने के उपरान्त मिडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह एक युगद्रष्टा थे तथा आधुनिक हिमाचल के निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। पठानियां ने कहा कि डॉ0 परमार के बाद वीरभद्र सिंह प्रदेश के सबसे लम्बे अन्तराल तक रहने वाले मुख्यमंत्री थे, जिनका शानदार कार्यकाल 22 वर्ष तथा 7 दिन का रहा है जो अपने आप में एक कीर्तिमान है तथा उनकी शख्सियत को उजागर करता है।
                   पठानियां ने कहा कि उनका वीरभद्र सिंह के साथ विशेष स्नेह था तथा असंख्य स्मृतियां उनके साथ जुड़ी थी। पठानियां ने कहा कि वीरभद्र सिंह पूरे प्रदेश को एक नजर से देखते थे तथा कभी भी उन्होने पक्षपात नहीं किया। आज भी उनकी विचारधारा हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है तथा काँग्रेस पार्टी राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तर पर उनकी  विचारधारा से बेहद प्रभावित थी।
                  पठानियां ने आज के युवा तथा नेताओं से आग्रह किया कि वह स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की विचारधारा के साथ आगे बढ़ें तथा प्रदेश के विकास में अपना सहयोग दें। पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व में  अथाह विकास किया तथा हर क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर हि0प्र0 के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्व मंत्री हि0प्र0 सरकार जगत सिंह नेगी, लोक निर्माण मंत्री हि0प्र0 सरकार विक्रमादित्य सिंह, हि0प्र0 काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार एवं पूर्व प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप- मुख्य सचेतक हि0प्र0 सरकार केवल सिंह पठानियां, शिमला के विधायक हरीश जनार्था, लाहौल एवं स्पिति की विधायक अनुराधा राणा, धर्मपुर के विधायक चन्द्रशेखर, नालगढ़ के विधायक हरदीप बावा, शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर ऊमा कौशल तथा हिमुडा के चेयरमैन यशवन्त छाजटा भी मौजूद थे।





Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में वन अधिकार अधिनियम के तहत 636 व्यक्तिगत और 20 सामुदायिक दावे स्वीकृत- CM

Wed Jun 24 , 2026
राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण को दे रही प्रोत्साहन: मुख्यमंत्रीएप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार देर सायं जनजातीय विकास तथा बागवानी विभागों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में कार्य कर रही है। किसानों […]

You May Like

Breaking News