कच्चे तेल की कम कीमतों के बाद भी बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम, वापस ले केंद्र सरकार – मेहता

8
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सुरेन्द्र जम्वाल बिलासपुर

कच्चे तेल की कम कीमतों के बाद भी पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि हो रही हैं। प्रेस को दिए अपने ब्यान मे प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव रजनीश मेहता ने कहा कि सरकार को बड़े दामों वापिस ले और कच्चे तेल की कम कीमतों का लाभ लोगों को देने की मांग की है ।

\"\"

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव रजनीश मेहता ने कहा की पूरा देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है और जिन्हें चुनौतीपूर्ण समय में लोगों को आर्थिक मदद की दरकार है । भाजपा सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कम कीमत का लाभ लोगों को ना देकर हर दिन पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि कर रही है सरकार ने 19 नवंबर के बाद से बीते 17 दिनों में पेट्रोल की कीमत 14 और डीजल की 13 बार दाम बढ़ाएं है ।

मोदी सरकार ने बीते साढ़े छ: सालों में पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी लगाकर बहुत लाभ कमाया है युवा कांग्रेस ने मांग की है की कीमतें कच्चे तेल के हिसाब से कम करें और साथ ही इसे जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए ताकि लोगों को लाभ मिल सके ।

मेहता ने कहा कि इस समय मध्यमवर्ग व निम्न वर्ग के लोगों को रोजगार और रोटी के लाले पड़े हैं लेकिन सरकार है कि उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है । पिछले 10 महीनों से आम जनता का वह हाल है कि उन्हें अपना और अपने परिवार का कैसे पालन पोषण किया जाए व समझ नहीं आ रहा है । लॉक डाउन की वजह से बहुत से युवा अपना रोजगार खो चुके हैं लेकिन सरकार को यह सब दिखाई नहीं दे रहा है ।सरकार तो भोली-भाली जनता को किस तरह लूटा जा सके उसी पर आमदा है ऐसा कोई दिन नहीं जिस दिन महंगाई नहीं बढ़ रही और जिस तरह से पिछले 17 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बढ़ाया गया है उससे निश्चित ही महंगाई और बढ़ेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है और कांग्रेस के नेता भ्रष्ट, जयराम के दूरगामी दृष्टिकोण से आज हिमाचल शिखर पर- विनोद

Sun Dec 6 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कांग्रेस नेताओं को जवाब देते हुए कहा कि यह पहली बार है कि जयराम ठाकुर जैसे मुख्यमंत्री के दूरगामी दृष्टिकोण की वजह से आज हिमाचल शिखर की ओर बढ़ रहा है। आज से पहले जब जब कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश में […]

You May Like

Breaking News