IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

भाजपा रामपुर मंडल की विशेष बैठक में संगठन विस्तार और जयराम ठाकुर के रामपुर प्रवास की तैयारियों पर किया मंथन

हर बूथ पर 60 कार्यकर्ताओं के सत्यापन का लक्ष्य, 26 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री के प्रवास पर जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

भारतीय जनता पार्टी रामपुर मंडल की एक विशेष बैठक आज मंडल अध्यक्ष श्री नरेश चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व भाजपा प्रत्याशी श्री कौल सिंह नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त भाजपा के तीनों मोर्चों के पदाधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, संगठन विस्तार की योजना तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संगठनात्मक विस्तार के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर 60 कार्यकर्ताओं के सत्यापन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान को सफल बनाने में ग्राम केंद्र अध्यक्षों और ग्राम केंद्र प्रभारियों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे आपसी समन्वय और सक्रिय भागीदारी के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए कार्य करें।

बैठक का एक प्रमुख विषय 26 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर जी के प्रस्तावित रामपुर प्रवास की तैयारियां रहा। उनके प्रवास को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई तथा लगभग 4,000 कार्यकर्ताओं एवं लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया। इस कार्यक्रम को लेकर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों और मोर्चों को आवश्यक तैयारियां करने पर जोर दिया गया।

बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखना और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस बैठक मैं जिला परिषद सदस्य ममता आजाद नगरपरिषद अध्यक्ष करण शर्मा उपाध्यक्ष रोहित नेगी ,नीना शर्मा प्रोमिला मेहता सत्या नीतिका उमा चंद्र प्रभा पुरूषोतम,हेम राज दिनेश ख़मराल उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

लघु बचत योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर, ग्रामीण स्तर पर बढ़ाई जाएगी जागरूकता

Tue Oct 20 , 2026
अभिकर्ताओं की संख्या बढ़ाने और रोजगार के अवसर सृजित करने पर हुई चर्चा एप्पल न्यूज़, रिकांग पिओ उपायुक्त कार्यालय रिकांग पिओ  में  राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष  श्री प्रकाश चंद करड़ की अध्यक्षता में लघु बचत योजनाओं से संबंधित बैठक का सोमवार को आयोजन किया गया। बैठक में […]

You May Like

Breaking News