दुःखद- मंडी के बरोट में शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, 5 युवाओं की मौत

एप्पल न्यूज, बरोट मंडी

जिला मंडी के बरोट के समीप लचकन्डी में गत रात्रि सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्षत विक्षत शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया है।
मृतकों की पहचान राजेश, गंगू, कर्ण, सागर और अजय के रूप में हुई है। मृतकों की उम्र सोलह से से 30 वर्ष के बीच की बताई जा रही है। सभी धमच्याण गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर भेजा है। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को निकालने के लिए ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया है। हादसा किन कारणों से हुआ इसकी जांच की जा रही है।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

उन्होंने सड़क दुर्घटना के प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 25-25 हजार रुपये प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मर्डर- रामुपर बुशहर की बाहली पंचायत में मर्डर, 4 लोग गिरफ्तार

Sun Oct 27 , 2024
एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर रामुपर बुशहर की बाहली पंचायत में मर्डर के एक मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाहली में एक बिहारी मूल के व्यक्ति का मर्डर किया गया है। इसी मामले में 4 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया […]

You May Like

Breaking News