सनसनी-नालागढ़ पेट्रोल पंप पर सरेआम शूटआउट, गोली लगने से एक की मौत 3 घायल

5
IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, अनवर हुसैन नालागढ़

नालागढ़ के खेड़ा में दिन दोपहर को पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर उस समय सनसनी फैल गई जब नालागढ़ की ओर से आ रही एक स्कार्पियो ने खेड़ा की ओर से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। जैसे ही कार में सवार युवक बाहर निकले दूसरी ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई गई जो एक के सीने में लगी और सड़क पर गिर गया।

दो गोलियां तीन अन्य को मारी गई जिससे तीनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए जानकारी के मुताबिक हमलावर मौके से फरार हो गए प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सड़क पर खून बह रहा था दराट जैसे हथियार भी देखने को मिले।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तुरंत चारों घायलों को नालागढ़ हस्पताल में ले जाया गया जहां पर एक की मौत हो गई। मौके पर बीवीएन के एसपी रोहित मालपानी मौके पर पहुंचे सूत्रों के अनुसार मृतक कई सालों से ननोवाल खेड़ा में रह रहा था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है एसपी रोहित मालपानी ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही मुजरिमों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की वृद्धि दर में आई कमी, 28.9 से घटकर 19.5% पर पहुंची

Mon May 24 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलास्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में प्रदेश में कोविड मरीजों की वृद्धि में कमी आई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 10 से 16 मई, 2021 के बीच कोरोना मरीजों की वृद्धि दर जहां 28.9 प्रतिशत थी, वह अब पिछले एक सप्ताह […]

You May Like