IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

“भगवान खुद भी आकर कहे, तो भी भाजपा में नहीं जाऊंगा”- अनिरुद्ध सिंह

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेता अपना राजनीतिक भविष्य तलाशते नजर आ रहे हैं. इस बीच कसुम्पटी से विधायक अनिरुद्ध सिंह की भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने की चर्चा शुरू हुई, लेकिन विधायक अनिरुद्ध सिंह ने भाजपा में जाने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है।

उन्होंने कहा कि वे चुनाव की तैयारियां कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। भगवान खुद भी धरती पर आकर भाजपा या किसी अन्य दल में जाने के लिए कहेगा, तो भी वे कांग्रेस पार्टी को छोड़कर नहीं जाएंगे।

विधायक अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वफादार हैं. उनकी पार्टी से कभी कोई नाराजगी नहीं रही।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि कुछ कांग्रेस के ही लोग उनके खिलाफ प्रपंच रखने की कोशिश कर रही है. यह ऐसे लोग हैं, जो खुद वॉर्ड सरपंच का चुनाव भी जीत नहीं सकते।

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने इलाके लो इलाके के लोगों के लिए काम किया है और भविष्य में भी काम करते रहेंगे. वह संगठन के वफादार हैं और कांग्रेस पार्टी में रहकर ही जनता की सेवा करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

मंडी से धर्मपुर जा रही HRTC बस जांगल मोड़ पर पहाड़ी से टकराई, 11 घायल

Thu Jul 14 , 2022
एप्पल न्यूज़, मण्डीहिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में आज एक बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिससे इसमें सवार 11 लोग घायल बताए जा रहा हैं।जिनकारी के अनुसार मंडी से धर्मपुर जा रही HRTC की ये बस जांगल मोड़ के पास पहाड़ी से टकरा गई है जिसमें 11 लोगों के आंशिक […]

You May Like

Breaking News