दुःखद- आनी के हरिपुर-नगान के निमला में कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत, एक घायल

एप्पल न्यूज़, आनी/कुल्लू

आनी उपमंडल के निमला के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर बीती रात करीब 3:00 से 3:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। HP-35-9123 नंबर का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में करीब पांच लोग सवार थे, जो शादी समारोह से घर लौट रहे थे।


हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। मृतक सभी ग्राम जाबौं, कराणा से संबंधित बताए जा रहे हैं। घायल को उपचार के लिए रामपुर अस्पताल ले जाया गया है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आनी विधायक लोकेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत जाबौं-कराणा के प्रधान, स्थानीय लोग, पुलिस प्रशासन तथा बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घटनास्थल पर सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।


हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन और पुलिस की ओर से मृतकों एवं घायल की पहचान सहित अन्य विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। दर्दनाक हादसे के बाद जाबौं-कराणा सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में हवाई संपर्क मजबूत करने के लिए 10 साल के लिए त्रिपक्षीय MOU, राज्य क़ा हिस्सा केवल 20%

Tue Sep 22 , 2026
संशोधित उड़ान योजना के तहत केंद्र, राज्य सरकार और एएआई के बीच समझौताएप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क एवं विमानन अवसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश सरकार, भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के बीच त्रिपक्षीय समझौता […]

You May Like

Breaking News