उलट फेरबदल- RD धीमान बने मुख्य सचिव, रामसुभग सहित 3 IAS बनाए अडवाइजर, तो क्या CIC रेस से भी बाहर..!

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल सरकार ने वीरवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्य सचिव रामसुभग सिंह सहित 3 IAS अधिकारियों को डिमोट कर दिया गया है। और उनके बाद के IAS RD धीमान को मुख्य सचिव बना दिया गया है।

राज्य सरकार ने वीरवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए IAS RD धीमान को मुख्य सचिव बना दिया है। वह वर्तमान जयराम सरकार में 7वें मुख्य सचिव होंगे।

रामसुभग सिंह ने मुख्य सचिव पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद उन्हें प्रधान सलाहकार प्रशासनिक सुधार नियुक्त किया गया है जबकि उनकी कनिष्ठ अधिकारी निशा सिंह को प्रधान सलाहकार प्रशिक्षण और संजय गुप्ता को प्रधान सलाहकार जन शिकायत निवारण नियुक्त किया गया है।

वहीं एक अन्य अधिसूचना के अनुसार आईएएस मीरा मोहंती आवासीय आयुक्त नई दिल्ली तैनात की गई हैं जबकि आईएफएस सुशील कुमार सिंगला को दिल्ली में मुख्यमंत्री के ओएसडी पद पर नियुक्ति दी गई है।

ऐसे में बड़ा सवाल ये भी कि क्या सब CIC की रेस से भी बाहर कर दिए गए हैं। पढ़ें अधिसूचना

Share from A4appleNews:

Next Post

सिंगल विंडो की 24वीं बैठक में 977.47 करोड़ के निवेश प्रस्ताव स्वीकृत, 3793 लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

Fri Jul 15 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 24वीं बैठक यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्राधिकरण ने नए उद्योग स्थापित करने और मौजूदा इकाइयों के विस्तार से सम्बन्धित 18 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की। इनमें लगभग 977.47 करोड़ रुपए का निवेश […]

You May Like