file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

हादसा- पति की जगह पत्नी टैक्सी लेकर निकली, 60 फिट खाई में गिरी गाड़ी, आखिरी सफर से वापस नहीं लौटी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, सरकाघाट

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर–सरकाघाट निर्माणाधीन नैशनल हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।

पाड़छू के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 60 फुट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

मृतका की पहचान उमा देवी (24) पत्नी सन्नी कुमार, निवासी वार्ड नंबर-7, डबरोग (सरकाघाट) के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि उमा देवी अपने पति की जगह टैक्सी लेकर किसी काम से निकली थीं, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।

इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। परिवार में मातम पसरा हुआ है और चार साल की मासूम बेटी के सिर से मां का साया उठ गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य किया और गंभीर रूप से घायल बहन को अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सरकाघाट भेजा गया है।
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार निर्माणाधीन सड़क पर फिसलन और मोड़ के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ।

Share from A4appleNews:

Next Post

खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही हिमाचल सरकार, युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों में किया जा रहा संचारित

Mon Nov 10 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला  युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों की ओर संचारित करने के उद्देेश्य से प्रदेश सरकार खेल गतिविधियों को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दे रही है। यह पहल न केवल राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत कर रही है, बल्कि युवाओं को नशे से […]

You May Like

Breaking News