IMG_20250125_101157
IMG_20250125_101157
previous arrow
next arrow

निर्दलीय विधायकों ने मतदाताओं के भरोसे को तोड़ा, अपने इस कृत्य के लिये जनता से मांगे माफी-प्रतिभा सिंह

एप्पल न्यूज, शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह में कहा है कि प्रदेश की तीनों विधानसभा उप चुनाव में  कांग्रेस भारी बहुमत से जीत हासिल कर रही है।

हमीरपुर,देहरा व नालागढ़ के मतदाताओं का रुझान कांग्रेस के पक्ष में है और लोग प्रदेश में कांग्रेस सरकार को मजबूत करने के लिये एकजुट है। तीन उप चुनावों के बाद प्रदेश में कांग्रेस विधायकों की संख्या 41 होने जा रही है।

प्रतिभा सिंह ने यहां जारी एक बयान में कहा है कि भाजपा का कोई भी राजनैतिक दांव अब प्रदेश में  चलने वाला नही है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में उप चुनावों के लिये भाजपा पूरी तरह जिम्मेदार है और इससे वह कभी भी दोषमुक्त नही होगी।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि तीनों पूर्व निर्दलीय विधायकों ने अपने मतदाताओं के उस भरोसे को तोड़ा है जिसके लिए उन्होंने उन्हें चुना था।

इसलिए उन्हें अब क्षेत्र के लोग कभी माफ नही करेंगे। उन्होंने कहा है कि इन तीनों पूर्व विधायकों को लोगों से अपने इस कृत्य के लिये माफी मांगनी चाहिए। 

प्रतिभा सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा है कि अब चुनाव के  तीन दिन शेष रह गए है ऐसे में उन्हें कांग्रेस के प्रति भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार से मतदाताओं को सचेत करते हुए पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करना है।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस बहाल कर व महिलाओं को 1500 रुपए की सम्मान राशि जारी कर अपनी गारंटी को पूरा किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस जनहित के प्रति पूरी तरह समर्पित है। 

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा झूठी बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। लोग भाजपा की नीति व नियत से भली भांति परिचित है।

सत्ता  हतियाने के लिये प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस सरकार को जिस प्रकार से अस्थिर करने की कोशिश की गई थी वह प्रदेश के लोकतंत्र व जनमत का अपमान था जिसे कभी सहन नही किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह मजबूत है जो अपना कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

17 करोड़ के ठियोग अस्पताल निर्माण में खामियां, SDM को जांच के आदेश, ठेकेदार व अधिकारी पर कार्रवाई तय- राठौर

Mon Jul 8 , 2024
एप्पल न्यूज, ठियोग शिमला शिमला जिला के उप मंडल ठियोग में 17 करोड़ की लागत से बने सरकारी अस्पताल निर्माण का काम जांच की जद में आ गया है। कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने बीते दिनों अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कई तरह की खामियां […]

You May Like

Breaking News