file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

ADM शिमला ने ढली मशोबरा में किया 36 दुकानों का निरीक्षण, 20 के काटे चालान

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी शिमला (कानून एवं व्यवस्था) प्रभा राजीव ने शुक्रवार को ढली, भट्ाकुफर व मशोबरा क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान लगभग 36 दुकानों की जांच की, जिसके तहत उन्होंने अनियमितता पाए जाने वाले विक्रेताओं के प्रति आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 20 चालान किए।

\"\"

 उन्होंने फल व सब्जी विक्रेताओं को मूल्य सूची लगाने के प्रति भी निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न दुकानों पर लगभग 1204 किलो खराब सब्जियां तथा 33 दर्जन गले सड़े केले फिकवाएं। उन्होंने इस दौरान 4 ढाबों की भी जांच की, जिनमें से 3 ढाबों में घरेलू सिलेंडर उपयोग के तहत कार्यवाही की गई।

 उन्होंने ढली सब्जी मण्डी में भी निरीक्षण किया तथा आड़ती व ग्राहकों को इस दौरान पर्याप्त दूरी बनाएं रखने, मास्क का प्रयोग करने, सैनेटाइजर की उपलब्धता व उसका प्रयोग करने के प्रति आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ मशोबरा क्षेत्र की खाद्य निरीक्षक अनीता भी उपस्थित थी। 

Share from A4appleNews:

Next Post

त्रिलोक जमवाल ने शिमला में किया \'हमारा शिमला हमारा अभिमान\' के रक्तदान शिविर का शुभारंभ

Sat May 16 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हमारा शिमला हमारा अभिमान ने शनिवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर संस्था के अध्यक्ष सुनील धर की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर का आयोजन किया इस शिविर में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल मुख्य अतिथि रहे । […]

You May Like

Breaking News