त्रिलोक जमवाल ने शिमला में किया \’हमारा शिमला हमारा अभिमान\’ के रक्तदान शिविर का शुभारंभ

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हमारा शिमला हमारा अभिमान ने शनिवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर संस्था के अध्यक्ष सुनील धर की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर का आयोजन किया इस शिविर में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल मुख्य अतिथि रहे ।

\"\"


इस आयोजन में डॉक्टरों की टीम आईजीएमसी शिमला से आई थी जिसकी अध्यक्षता डॉ अपूर्वा ने की ।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल ने कहा कि इस संकट की घड़ी में इस प्रकार के आयोजन अति प्रशंसनीय है उन्होंने संस्था के समस्त पद अधिकारियों की प्रशंसा भी की उन्होंने कहा की रक्तदान महादान है और जो व्यक्ति रक्तदान करता है उनको मेरा साधुवाद।


उन्होंने प्रदेश की सभी संस्थाओं से आग्रह किया कि आज के समय में सबको इस प्रकार के आयोजन बढ़-चढ़कर करनी चाहिए क्योंकि आजकल बड़ी तादात में लोग अस्पताल में रक्त मांग रहे हैं और कमी होने के कारण उनको रख प्राप्त नहीं हो पा रहा था।
इस अवसर पर 20 वर्षीय मुस्कान प्रभाकर ने प्रथम बार रक्त दान किया ।

Share from A4appleNews:

Next Post

रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक उपमंडल अधिकारी आनी ने हर्बल काढ़ा बांटा

Sat May 16 , 2020
एप्पल न्यूज़, आनी हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग,आर्युवेद विभाग,सरकार,प्रशाशन,सभी कोरोना योद्धा के रूप में दिन रात काम कर रहे है। हिमाचल आयुर्वेदिक बिभाग ने प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों एवं सभी के लिए हर्बल काढ़ा तैयार किया है। डॉ राजेन्द्र धीमान ने बताया कि इस […]

You May Like

Breaking News