file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

भाजपा नेताओं का यही काम, “आगे कुर्सी पीछे राम”- लोहिया

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल मीडिया इंचार्ज विक्रम लोहिया ने मीडिया से मुखातिब होते हुए पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला,
लोहिया ने कहा पीएम मोदी वोट की बात करते हैं सहयोग की बात नहीं करते।
प्रधानमंत्री ने सब का साथ सब का विकास देने का नारा तो जरूर दिया लेकिन विकास सिर्फ भाजपा और उनके नेताओं का करते है।
उन्होंने मोदी पर धर्म की आड़ में राजनीति करने का आरोप लगाया उनका बस एक ही सिद्धांत है आगे कुर्सी पीछे राम, राम का नाम राजनीतिक इस्तेमाल के लिए किया जाता है।

देश को धर्म जाती सप्रदाय के नाम पर बॉटने का काम किया। आज 10 साल शासनकाल के बाद भी विकास की बात नहीं होती।
लोहिया ने कहा की केंद्र सरकार 10 साल से देश को नारे देने का काम कर रही है। विकास के नाम पर महज बॉटने का काम करती रही।

उन्होंने कहा आगामी 4 जून को देश में महागठबंधन की सरकार बनेगी और देश वासी दिन बांटने वाली सरकार से छुटकारा पाएगी।
भाजपा का नारा है अब की 400 पार जबकि हम कहते हैं कि अब की बार तड़ी पार,
लोहिया ने कहा देश को एकजुट, आत्मनिर्भर और आजादी दिलाने का काम कांग्रेस नेताओं ने किया, पाकिस्तान के दो टुकड़े किए कांग्रेस के नेताओं के नतीजों का परिणाम है कांग्रेस नेताओं ने इतिहास रचा है।जिसे देशवासी कभी नहीं भूलेंगे।
लोहिया ने कहा भाजपा प्रत्ययाशी कंगना के विरोध जनता कर रही है क्योंकि उनका आपदा से पार पाने में कोई भूमिका नहीं रही साथ ही उनके बेतुके बयान इसके लिए जिम्मेदार है।

कांग्रेस का इतिहास मुददों पर राजनीति करने का रहा है ना कि भाजपा की तरह जाति ऒर धर्म पर ,उन्होंने कहा प्रदेश और देश की जनता भाजपा का असली चेहरा पहचान चुकि है और इनका अब सड़कों पर विरोध करना शुरू कर दिया है।

लोहिया ने कहा कि ये कांग्रेस का नहीं जनता का रोष है जो 10 सालों तक जनता के दिलों में भरा हुआ है वो गुस्सा अब विरोध स्वरूप बहार निकल रहा है।

भाजपा ने जो बोया वही काटने जा रही है और चुनाव नतीजों में भी भाजपा को देशवासी इन्ही की जनता विरोधी नीतियों का जवाब देगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

बड़ी ख़बर - CM सुक्खू का सुधीर पर "अटैक"- "82 संपत्तियों की खरीद में लगा सुधीर का काला धन"

Thu May 23 , 2024
बिकाऊ विधायकों का सरगना भू माफिया भी, ड्राइवर नेक राम के नाम से खरीदी 10 करोड़ रुपये की जमीनें -दुबई, पालमपुर, शिमला, मनाली व चंडीगढ़ में भी बेनामी संपत्ति, भारी बारिश में डटे रहे लोग एप्पल न्यूज, धर्मशाला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायकों का सरगना […]

You May Like

Breaking News