file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

जयराम सरकार द्वारा लिए “कर्ज” को चुकाने के लिए लेना पड़ रहा है “कर्ज”-सुक्खू

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

हमीरपुर अधीनस्थ चयन आयोग को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं, सीमेंट विवाद के जल्द सुलझने की उम्मीद- सुखविंदर

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल में कर्ज को लेकर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष आमने-सामने हैं। विपक्ष लगातार कर्ज को लेकर सुखविंदर सरकार पर हमलावर है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जो विपक्ष कर्ज को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है, उस विपक्ष को याद रखना चाहिए कि जयराम सरकार द्वारा लिए कर्ज को चुकाने के लिए वर्तमान सरकार को कर्ज लेना पड़ रहा है।

हिमाचल प्रदेश के ऊपर 75000 करोड के कर्ज के अलावा कर्मचारियों का 6th पे कमिशन DA की देनदारियों को मिलाकर बात करें तो 91 हजार करोड़ का कर्ज चढ़ गया है।

जयराम सरकार ने सिर्फ कर्मचारियों के लिए घोषणाएं की लेकिन उनको न तो डीए दिया ना ही छठा वेतन आयोग लागू किया।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा हमीरपुर अधीनस्थ चयन आयोग को फिलहाल निलंबित किया गया है। क्योंकि आयोग में पेपर को लेकर अनियमितताएं बरती गई।

यहाँ तक कि जिनके परिणाम आने हैं उन परीक्षाओं के पेपर भी लीक हुए हैं। जोकि नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे हजारों युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा किया। सरकार पूरी गहन जांच के बाद निर्णय लेगी की आयोग का क्या करना है। ये भविष्य के गर्भ में हैं।

सीमेंट विवाद को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा सरकार ने ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक कर हिमाचल के हितों को सर्वोपरि मानते हुए अडानी समूह व ट्रांसपोर्टर के साथ बातचीत की है उम्मीद है जल्द ही हल निकल आएगा। मामले को उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान देख रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

SJVN ने कर पश्‍चात लाभ PAT में 37.98 % की वृद्धि दर्ज,पहली तीन तिमाहियों के लिए 1349.84 करोड़

Tue Feb 7 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने आज बताया किया कि एसजेवीएन ने वर्तमान वित्‍तीय वर्ष की तीन तिमाहियों के लिए 1349.84 करोड़ रूपए का कर पश्‍चात् लाभ (पीएटी) दर्ज किया है जो गत वित्‍तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 37.98 % अधिक […]

You May Like

Breaking News