सर्च ओपरेशन-सुन्नी डैम के नजदीक डोगरी में 2 और शव मिले, एक युवती और एक पुरुष का, अब तक 5 शव तलाशे

एप्पल न्यूज, सुन्नी शिमला

समेज त्रासदी के बाद से चल रहे सर्च ऑपरेशन के पांचवे दिन आज सुबह सुन्नी डैम के करीब डोगरी से दो शव बरामद हुए है।

इसमें एक शव लड़की का और एक शव पुरुष के हैं। लड़की के शव 14 से 17 साल का प्रथम दृष्टया में बताया जा रहा है।
यह जानकारी अतिरित उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने दी ।
उन्होंने कहा कि लड़की का शव सही हालात में है।

वहीं पुरुष की शव क्षत विक्षत है। चेहरे की पहचान नहीं हो पा रही है। कुल्लू प्रशासन को भी इसके बारे में सूचना दे दी गई है।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी सुन्नी के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा सर्च ऑपरेशन तीव्र गति से चला हुआ है।

Share from A4appleNews:

Next Post

चंबा में पहला "ग्रीन हाइड्रोजन आधारित मोबिलिटी स्टेशन" होगा स्थापित, 120.44 करोड़ विकासात्मक परियोजनाएँ "वर्चुअल" की समर्पित

Mon Aug 5 , 2024
मुख्यमंत्री ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से मिंजर मेले का समापन कियाएप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने इस मौके पर 120.44 करोड़ रुपये की लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व […]

You May Like

Breaking News