IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कुलदीप राठौर का आरोप- \”विकास के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं जयराम\”

1
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर आरोप लगाया है कि वह विकास के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहें है। उन्होंने कहा है कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय बनी और शुरू हुई योजनाओं को अपना बता कर,पुरानी पटिकाओं को हटा कर अपनी पटिकायां लगा कर भाजपा सरकार लोकतंत्र की मर्यादाओं को तोड़ रही है।

\"\"

राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा ठियोग के पराला में सब्जी मंडी एवं सी.ए.स्टोर्स,शिलारू में फल एवं सब्जी उप मंडी ,रोहड़ू के मेहदली में उप मंडी,ढली में फल एवं सब्जी मंडी के आज किये गए शिलान्यासों पर हैरानी जताते हुए कहा है यह सब फल मंडियां पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा इसके निर्माण शुरू किए गए थे,और इनके विस्तारीकरण की एक नियमित प्रक्रिया है।

ऐसे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा आज इनके फिर से शिलान्यास करना एक तरफ जहां लोकतंत्र की मर्यादाओं का हनन है तो दूसरी तरफ विकास के नाम पर लोगों को गुमराह करने का भी प्रयास है।

उन्होंने इसकी आलोचना करते हुए कहा है कि ऐसा लगता है कि बर्तमान सरकार को केवल अपनी पटिकाये लगाने का शोक है।राठौर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के किसानों व बागवानों की सुविधाओं के लिए इन सब मंडियों का निर्माण शुरू किया था।

इसके लिए समुचित बजट का प्रावधान भी किया गया था,ऐसे में इनके विस्तारीकरण के नाम पर आज किये गए फिर से शिलान्यास मात्र लोगों को गुमराह करने का एक मात्रप्रयास है।

Share from A4appleNews:

Next Post

किन्नौर के यांगपा फर्स्ट गांव की 84 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला की IGMC शिमला में मौत

Thu Aug 27 , 2020
एप्पल न्यूज़, सन्दीप शर्मा किन्नौर जिला किन्नौर के यंगपा फर्स्ट गांव की 84 बर्ष की कोरोना पॉजिटिव  महिला की  आई जी एम सी शिमला में मौत हो गई है। सीएमओ किन्नौर सोनम नेगी ने बताया कि 11 अगस्त को इनका कोविड 19 का टेस्ट हुआ था तथा 12 अगस्त को […]

You May Like

Breaking News