file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

योनो एप्प अपडेट करने के मैसेज का लिंक क्लिक करते ही खाते से उड़े एक लाख, शिमला साइबर सैल ने ऑनलाइन ठगी मामलों में लौटाया पूरा पैसा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

19 अप्रैल को साइबर सेल में एक शिकायत प्राप्त हुई जिसमे शातिर ने एसबीआई योनो एप्प को अपडेट करने के लिए मैसेज द्वारा एक लिंक भेजा। शिकायतकर्ता ने जब उस लिंक पर क्लिक किया तो एक फॉर्म खुला।

जैसे ही शिकायतकर्ता ने उस फॉर्म को भरा तो उसके खाते से 1 लाख रुपए कट गए। जिस पर साइबर सेल शिमला ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त 1 लाख रुपए को शिकायतकर्ता के खाते में वापिस करवा दिया है।

अतः शिमला पुलिस जनता से आग्रह करती है कि इस तरह का कोई भी लिंक आपको प्राप्त होता है तो उस पर क्लिक न करे तथा न ही अपनी निजी जानकारी किसी से सांझा करें। इस प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर इसकी सूचना तुरंत नज़दीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर दर्ज करवाये।।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल की भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल, जेपी नड्डा को करने पड़ रहे बार-बार दौरे- नरेश चौहान

Fri Apr 22 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल विधान सभा के चुनावों को हालांकि अभी समय है लेकिन प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल के दौरे कर रहे है। शुक्रवार को जेपी नड्डा कांगड़ा में रोड शो में शामिल हुए । वही कांग्रेस ने उनके […]

You May Like

Breaking News