file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

भाजपा विधायक दल के दबाव में सरकार ने जारी की विधायक निधि- रणधीर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

भाजपा विधायक दल की बैठक 29 जनवरी 2024 को शाम 7 बजे सर्किट हाउस शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रारंभ होगी

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक दल के सचिव रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायक दल के दबाव के चलते आखिर वर्तमान कांग्रेस सरकार ने विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 की अंतिम किस्त जारी करदी है। यह निर्णय सरकार ने पूर्ण रूप से भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के दबाव में आकर लिया। 

उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार द्वारा विधायक क्षेत्र विकास निधि की अंतिम किस्त अब तक जारी नहीं हुई थी इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बड़ा मोर्चा खोल था।

सबकुछ बंद करने के बाद अब सरकार ने विधायकों की निधि भी बंद कर दी है । इसलिए भाजपा विधायकों ने वर्चुअली बैठक कर निर्णय लिया था कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली विधायक प्राथमिकता बैठक में विरोध स्वरूप भाजपा के 25 विधायक शामिल नहीं होंगे। अगर ऐसा हुआ, तो यह हिमाचल प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार होगा।

इसलिए जयराम ठाकुर ने मांग की थी की सरकार 28 जनवरी तक विधायक क्षेत्र विकास निधि जारी करे। अन्यथा 29 व 30 जनवरी को होने वार्षिक प्लानिंग बैठको में भाजपा विधायक भाग नहीं लेंगे।

रणधीर शर्मा ने कहा कि जैसे विधायक निधि की किस्त जारी कर दी गई है और इसके उपरांत भाजपा के सभी विधायक वार्षिक योजना बैठको में नियमित रूप से भाग लेंगे और अपने-अपने क्षेत्र की प्राथमिकताओं को सरकार के समक्ष रखेंगे।

 उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक 29 जनवरी 2024 को शाम 7 बजे सर्किट हाउस शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रारंभ होगी। इस बैठक में 14 फरवरी से प्रारंभ होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर विस्तृत चर्चा भी की जाएगी और एक ठोस रणनीति भी तय की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में शिक्षा में सुधार के लिए 300 करोड़ का बजट प्रावधान, आपदा में खुद CM ने विधायकों को दिए थे फील्ड में डटे रहने के निर्देश

Sun Jan 28 , 2024
एप्पल न्यूज, ऊना मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला ऊना के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत लडोली में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की और जन समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान 62 जन समस्याएं प्राप्त हुईं तथा 24 विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाए गए, जबकि 13 […]

You May Like

Breaking News