राजा वीरभद्र सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार , सीएम सहित वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का शनिवार को जिला शिमला के रामपुर बुशैहर स्थित उनके पैतृक स्थान पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।


मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, वन मंत्री राकेश पठानिया, भाजपा एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के हजारों लोगों ने वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। वीरभद्र सिंह ने 8 जुलाई, 2021 को प्रातः शिमला के आईजीएमसी में अंतिम सांस ली थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने अपने 60 वर्षों से अधिक लम्बे राजनीतिक जीवन में हिमाचल प्रदेश के विकास और राज्य के लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने छह बार मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश का नेतृत्व किया और कई बार केन्द्रीय मंत्री के रूप में भी अपनी बहुमूल्य सेवाएं दीं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के दिए योगदान को राज्य के लोग सदैव याद रखेंगे।
.0.

Share from A4appleNews:

Next Post

विक्रमादित्य सिंह का 'वचन'- आजीवन वीरभद्र सिंह के दिखाए रास्ते पर चलेंगे, आखिरी राजा 'पंचतत्व' में विलीन-आंखें नम' वीरभद्र युग समाप्त

Sat Jul 10 , 2021
शर्मा जी, एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर दिवंगत कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह आज पंच तत्वों अग्नि, जल, वायु, आकाश और पृथ्वी में समा गए। इससे पूर्व रामपुर बुशहर के राजमहल में हजारों लोगों ने उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किये।राजा नही-फकीर था, हिमाचल की तक़दीर था और देखो देखो कौन […]

You May Like

Breaking News