IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

जगत प्रकाश नड्डा और जय राम ठाकुर ने किया बिलासपुर एम्स का निरीक्षण

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, बिलासपुर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बिलासपुर जिला के कोठीपुरा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का दौरा किया तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। लगभग 1471 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस संस्थान का उद्घाटन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

लगभग 247 एकड़ क्षेत्र में फैले 750 बिस्तरों वाले इस चिकित्सा संस्थान में प्रदेशवासियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

इस अवसर पर एम्स के निदेशक डॉ. वीर सिंह नेगी ने भाजपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का स्वागत किया और संस्थान के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।

एम्स परिसर के निरीक्षण के बाद जगत प्रकाश नड्डा तथा जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री के रैली स्थल लुहणू मैदान का दौरा भी किया।

इस अवसर पर सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, उपायुक्त पंकज राय, पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

निथर में लगी पौष्टिक एवं पारम्परिक व्यंजनों की प्रदर्शनी, पोषण माह के तहत किया गया आयोजन

Tue Oct 4 , 2022
एप्पल न्यूज़, निरमण्डमहिला एंव विकास विभाग द्वारा एक सितंबर से शुरू किए गए पोषण माह के तहत जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन प्रतिदिन आंगनवाड़ी स्तर पर किया जा रहा है। गत दिनों बाल विकास परियोजना निथर के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र चेबड़ी में वृत स्तरीय पोषण माह मनाया गया। पोषण माह के […]

You May Like

Breaking News