एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों पर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। गृह विभाग (सेक्शन-डी) द्वारा जारी अधिसूचना में IG, DIG और SP स्तर पर बड़े फेरबदल किए गए हैं।
IG स्तर के अहम तबादले
अभिषेक दुलार (IPS-2006) को IG, कम्युनिकेशन एवं टेक्निकल सर्विसेज, शिमला नियुक्त किया गया।
डॉ. डी.के. चौधरी (IPS-2008) को IG, आर्म्ड पुलिस एवं ट्रेनिंग, दरोह (कांगड़ा) बनाया गया।
सौम्या संबाशिवन (IPS-2010) को DIG, नॉर्थर्न रेंज के साथ-साथ पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज दरोह का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

DIG स्तर की नियुक्तियां
रोहित मलपानी (IPS-2012) को DIG, साइबर क्राइम, शिमला नियुक्त किया गया।
डॉ. रमेश चंदर छाजटा (IPS-2012) को DIG, कारागार एवं सुधार सेवाएं, शिमला बनाया गया।
देवाकर शर्मा (IPS-2012) को DIG, इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी, धर्मशाला नियुक्त किया गया।
जिलों में SP स्तर पर बदलाव
साक्षी वर्मा (IPS-2014) को SP, विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, मंडी लगाया गया।
अरविंद चौधरी (IPS-2017) को कमांडेंट, 4th IRB जंगलबेरी बनाया गया, साथ ही STF मंडी ज़ोन का अतिरिक्त प्रभार।
संदीप कुमार भारद्वाज (IPS-2018) को राज्यपाल के ADC के रूप में तैनात किया गया।
सचिन हिरेमठ (IPS-2020) को SP, ऊना जिला नियुक्त किया गया।
तिरुमलराजू एस.डी. वर्मा (IPS-2020) को SP, सोलन जिला बनाया गया।
गौरव सिंह (IPS-2013) को SP, शिमला जिला नियुक्त किया गया।
अन्य अहम आदेश
संजीव कुमार गांधी (IPS-2012) को DIG बनाए जाने के बाद कार्मिक विभाग के अधीन किया गया।
अमित यादव (IPS-2018) को तत्काल पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करने के आदेश।
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक मजबूती और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।









