IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व राज्यपाल कल्याण ंिसंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि कल्याण सिंह वरिष्ठ राजनेता, दूरदृष्टा और कुशल प्रशासक थे। मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने गरीब, पिछड़े और समाज के सबसे निचले वर्ग के लिये बहुत काम किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन परिस्थितियों का सामना करने की श्री कल्याण सिंह में अदभुत क्षमता थी और वह सच्चे धर्मानुयायी थे। जब वह राज्यस्थान के राज्यपाल थे तो कुछ समय के लिये उनके पास हिमाचल के राज्यपाल का भी अतिरिक्त कार्यभार रहा। समाज को दिये गए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
श्री आर्लेकर व जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की है और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

GSSS दलाश के भवन का बजूद खतरे में, भारी बारिश से ढही सड़क, भवन को पहुंची क्षति

Sun Aug 22 , 2021
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी विकास खण्ड आनी के अंतर्गत ग्राम पंचायत दलाश के दलाश स्थित  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का भवन भारी वर्षा के चलते.सड़क का डंगा ढहने से खतरे की जद में आ गया है।   विद्यालय भवन के पीछे सडक का डंगा करीब एक वर्ष पहले का […]

You May Like

Breaking News