कांगड़ा में डमटाल पुलिस ने “सास-बहू” तस्करों को 17.91 ग्राम चिट्टा के साथ किया गिरफ्तार

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कांगडा

इसमें बताया गया है कि जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत 13 मई 2025 को थाना डमटाल के अंतर्गत छन्नी गांव में एक बड़ी कार्रवाई की गई।

इस दौरान पुलिस टीम ने चंपा पत्नी हरप्रीत और उसकी बहू साक्षी पत्नी राजन निवासी छन्नी गॉव, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में दोनों महिलाओं के कब्जे से कुल 17.91 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।

बरामदगी के पश्चात दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर थाना डमटाल में उनके विरुद्ध एफआईआर संख्या 60/25 दिनांक 13.05.2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई प्रचलित है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल बोर्ड की 10 वीं परीक्षा का परिणाम घोषित, साइना ठाकुर 99.46% टॉपर, 117 छात्र टॉप-10

Thu May 15 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10 वीं परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 117 छात्र टॉप-10 में शामिल हैं। HPBOSE 10वीं परिणाम 2025 – मुख्य बातें टॉपर (प्रदेश में प्रथम स्थान) टॉप-10 रैंक में शामिल छात्र: रिजल्ट देखने हेतु: मार्कशीट व सर्टिफिकेट: संपर्क हेतु […]

You May Like

Breaking News