file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

कनाडा भेजने के नाम पर 25 लाख की ठगी, शिमला पुलिस ने महिला आरोपी चंडीगढ़ खराड़ से गिरफ्तार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पुलिस थाना बालूगंज में अभियोग संख्या 205/25 दिनांक 21.11.2025 को धारा 318(4), 61(2), 352(2) बी.एन.एस. (पूर्व में 420, 120-बी, 506 भा.दं.सं.) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन भावना को कनाडा भेजने के नाम पर आरोपीगणों ने झांसा देकर लगभग ₹25,00,000 की ठगी की।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा विस्तृत अन्वेषण शुरू किया गया। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पंजाब और हरियाणा में संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी गई।

आरोपियों द्वारा लगातार ठिकाने बदलने, मोबाइल सिम बदलने तथा व्हाट्सएप कॉल का इस्तेमाल कर पुलिस से बचने की कोशिश की जा रही थी।


तकनीकी जांच को तेज करते हुए दिनांक 22 फरवरी 2026 को एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने चंडीगढ़ के शिवालिक सिटी, खरड़ क्षेत्र में दबिश देकर एक फ्लैट से आरोपिया मंजू कुमारी को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपिया ने पीड़िता को विदेश भेजने का झांसा देकर उससे बड़ी राशि ऐंठी।
पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है तथा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सदन पर पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग, “दाल में कुछ काला है”- सुधीर शर्मा

Mon Feb 23 , 2026
— रेड को राजनीतिक रंग देना कांग्रेस की मंशा उजागर करता है एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने दिल्ली स्थित हिमाचल भवन और हिमाचल सदन में पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए […]

You May Like

Breaking News